6 लाख दीजिए, पुलिस की नौकरी लीजिए ! सहरसा पुलिस ने किया भर्ती माफिया गिरोह का भंडाफोड़  

6 लाख दीजिए, पुलिस की नौकरी लीजिए ! सहरसा पुलिस ने किया भर्ती माफिया गिरोह का भंडाफोड़

सहरसा(SAHARSA):बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.सहरसा पुलिस के अनुसार, गिरोह अभ्यर्थियों से नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6 लाख रुपये की मांग करता था इसके लिए एडमिट कार्ड, मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र और हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक भी जमा कराए जाते थे.

मामले में अरोपियों ने अपना जुल्म कबूल किया है

गुप्त सूचना के आधार पर शिवपुरी वार्ड-34 स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी की गई, जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कई अभ्यर्थियों के दस्तावेज, ब्लैंक चेक और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए.मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप चैट, एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े संदिग्ध मेसेज मिले है. पूछताछ में मुख्य आरोपी ने वर्ष 2020 से इस नेटवर्क के जरिए ठगी करने की बात स्वीकार की है.

12 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जांच में गिरोह का नेटवर्क सहरसा समेत कई जिलों तक फैला होने की जानकारी मिली है. पुलिस ने बरियाही से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि पटना और किशनगंज में भी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया.इस मामले में 12 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है.