मन करता है अभीये सीधा... JE ने नहीं उठाया फोन तो बमके विधायक जी, फिर कह डाली ऐसी बात, देखिए-VIDEO

सहरसा(SAHARSA):सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार राजद के विधायक और जेई के बीच नोकझोंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जब एमएलए की ओर से फोन किया जाता है तो जेई फोन नहीं उठाते. इसी को लेकर विधायक जी क्लास लगा रहे हैं, वहीं इसके जवाब में जेई जो देता है,उसके बाद विधायक जी बमक जाते है. दोनों के बीच की नोकझोंक का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.आपको बता दें कि यह पूरा मामला प्रखंड स्तरीय बैठक के दौरान का है. जहां आरजेडी विधायक गौतम कृष्ण और बिजली विभाग के जेई के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सामने आया है.

पढ़िये पूरा मामला 

बताया जा रहा है कि बैठक में अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे. इसी दौरान विधायक ने बिजली विभाग के जेई से सवाल किया कि आखिर विधायक का फोन क्यों नहीं उठाते हैं. जेई ने जवाब दिया कि करीब बीस हजार फोन आते हैं, ऐसे में किस-किस का फोन उठाएं. जेई का यह जवाब सुनते ही विधायक का पारा चढ़ गया और उन्होंने जेई को जमकर फटकार लगाई.विधायक ने कड़े तेवर में कहा कि विधायक का फोन नहीं उठाया गया. इसी दौरान विधायक कहते सुनाई दिए कि मन करता है वहीं जाकर सीधा कर दें, केस-मुकदमा बाद में होता रहेगा.

सीआरपीसी में रहिए, नहीं तो मारपीसी शुरू होगी

 विधायक ने आगे चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि सीआरपीसी में रहिए, नहीं तो मारपीसी शुरू होगी तो जनता दौड़ा-दौड़ाकर मारेगी. विधायक का कहना था कि अधिकारी जनता और जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से लें और शिकायतों पर कार्रवाई करें.हालांकि, विधायक के इस तीखे बयान को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं कि अधिकारियों से जवाब मांगने का यह तरीका कितना उचित है. फिलहाल बैठक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है.