सहरसा में करणी सेना के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, लूटपाट के दौरान पिस्तौल की बट से फोड़ा सिर

सहरसा में करणी सेना के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, लूटपाट के दौरान पिस्तौल की बट से फोड़ा सिर

सहरसा (SAHARSA):बिहार के सहरसा जिले में करणी सेना के जिलाध्यक्ष सानू कुमार उर्फ कुमार सानू पर जानलेवा हमला किया गया है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घायल के अनुसार, कुछ युवक लूटपाट करने के लिए उनके घर में घुस गए. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई. इसके बाद पिस्तौल की बट से उनके सिर पर कई बार मारा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

 लूटपाट के दौरान पिस्तौल की बट से फोड़ा सिर

पीड़ित सानू कुमार ने बताया कि जिस वक्त बदमाश उनके घर में लूटपाट करने घुसे थे, वह घर पर ही मौजूद थे.इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई. वहीं, मारपीट और जानलेवा हमला भी किया गया.बदमाश उनके गले में पहनी हुई सोने की चेन छीन ले गए. वहीं, हाथ में पहना ब्रेस्लेट भी लेकर भाग गए. जब वह जान बचाने के लिए घर से भाग रहे थे तो हमलावरों ने उनका पीछा किया और दोबारा फिर से जानलेवा हमला किया.पिस्तौल की बट से मारकर उनका सिर फोड़ दिया.हालांकि, वह किसी तरह वहां से भागकर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है.

मामले की जांच में जुटी है पुलिस

 शानू कुमार ने इस वारदात में शामिल हमलावरों की पहचान भी बताई है, जिनमें विशाल, गौरव, ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ ज्ञानू और निर्भय कुमार शामिल है. उनके साथ कई अन्य युवक भी थे, जिन्हें वह नहीं पहचानते है.उनका कहना है कि सानू की किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था.लूटपाट करना ही उनकी नियत थी.इस मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.