बिहार: पूर्व विधायक के बेटे पर गुंडागर्दी का आरोप, किरायेदार को रॉड से पीटा, महिला से किया लूटपाट सदर थाना मे मामला दर्ज़

बिहार: पूर्व विधायक के बेटे पर गुंडागर्दी का आरोप, किरायेदार को रॉड से पीटा, महिला से किया लूटपाट सदर थाना मे मामला दर्ज़

 

सहरसा(SAHARSA):सहरसा से सत्ता की हनक और गुंडागर्दी की एक खबर सामने आई है, जहाँ  पूर्व विधायक और JDU जिलाध्यक्ष गूंजेश्वर साह  के बेटे पर आरोप लगा है कि उसने घर खाली करने जैसी मामूली बात पर अपने गुर्गों के साथ मिलकर एक किरायेदार परिवार को लोहे की रॉड से लहूलुहान कर दिया. 

 मामला सहरसा सदर थाना इलाके के सत्संग गली का है.  यहाँ जेडीयू के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक गुंजेश्वर साह का एक मकान है, जिसमें पीड़ित महिला मधुमाला देवी अपने परिवार के साथ किराये पर रह रही थीं.  बीते 18 मई को यह परिवार शांति से अपना मकान खाली कर सामान समेट रहा था,तभी पूर्व विधायक के बेटे मनोज साह और रोहित कुमार ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर उन्हें सामान ले जाने से रोक दिया.  जब परिवार ने विरोध किया, तो गाली-गलौज करते हुए दबंगों ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला बोल दिया.  

हमला इतना बर्बर था कि पीड़ित महिला के पति का हाथ टूट गया.  उन्हें गंभीर हालत में सहरसा के सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.  इस शिकायत में पूर्व विधायक के बेटे पर मारपीट के साथ-साथ सोने की अंगूठी, कान की बाली और नकदी छीनने जैसे गंभीर और संगीन आरोप भी लगाए गए हैं.