एकदम हैवान है.....पहले बुलाया घर फिर मजदूर की हत्या कर शव लेकर भागा दरिंदा, फिर जो कुछ हुआ, पढ़िये
बिहार के रोहतास जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मजदूर को घर बुलाकर गोली मार दी और शव को अपने साथ लेकर फरार हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर शव की तलाश शुरू कर दी है.
रोहतास(ROHTAS):आमतौर पर आपने देखा या सुना होगा कि जब कोई हत्यारा किसी की हत्या करता है, तो वह शव को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो जाता है या फिर सबूत मिटाने की कोशिश करता है. लेकिन बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने मजदूर की निर्मम हत्या करने के बाद उसका शव भी अपने साथ लेकर फरार हो गया.
हत्या कर शव लेकर भागा दरिंदा
पूरा मामला रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के भुई पंचायत अंतर्गत योगिया गांव की है.जहां एक मजदूर की गोली मारकर हत्या की गई. आरोप है कि गांव निवासी अजीत तिवारी ने 55 वर्षीय मजदूर चंद्रेश्वर चौधरी को अपने घर बुलाकर गोली मार दी. इसके बाद आरोपी शव को गाड़ी में रखकर फरार हो गया.
मामले की जांच कर रही हैं पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. वहीं, घटना की खबर फैलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी अजीत तिवारी के घर पर हमला कर आग लगा दी. आगजनी में घर का लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.मामले की गंभीरता को देखते हुए बिक्रमगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस और रोहतास एसपी रौशन कुमार भी घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद किया है.
पढिए मामले पर एसपी ने क्या बताया
एसपी रौशन कुमार ने बताया हत्याकांड में शामिल सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी गाजीपुर पुलिस के सहयोग से हो चुकी है. अभियुक्त की निशानदेही पर नहर में शव की एसडीआरएफ की मदद से तलाश की जा रही है.प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.