BIG BREAKING:पूर्णिया में अनियंत्रित  फॉर्चूनर नदी में गिरी, पूर्व सांसद के भाई  मौत

पूर्णिया: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सांसद के भाई की मौत हो गई. तेज रफ़्तार फॉर्चूनर गाड़ी कप्तान पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी.

BIG BREAKING:पूर्णिया में अनियंत्रित  फॉर्चूनर नदी में गिरी, पूर्व सांसद के भाई  मौत

 

पूर्णिया: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सांसद के भाई की मौत हो गई. तेज रफ़्तार फॉर्चूनर गाड़ी कप्तान पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी. जिसमें बबलू कुशवाहा की जान चली गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बबलू को अस्पताल पहुँचाया लेकिन डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग  पहुंचे.


बता दे कि पूर्व सांसद के भाई अपनी गाड़ी से किसी काम से जा रहे थे. इसी बीच उनकी कप्तान पुल के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई. और पुल कि रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में गिर गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. और स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में सवार व्यक्ति को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया.

मृतक बबलू कुशवाहा पूर्णिया के पूर्व सांसद के चचेरे भाई है. उनकी मौत से इलाके में शोक की लहर है. वहीं पूर्व सांसद को भी एक बड़ा झटका लगा है. फिलहाल  पूर्व सांसद संतोष कुशवाह अस्पताल में आगे की प्रक्रिया को पूरी कर रहे है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे है.