खान सर को मिलेगी अग्रिम जमानत या बढ़ेंगी मुश्किलें? कोर्ट आज सुनाएगा अहम फैसला

खान सर को मिलेगी अग्रिम जमानत या बढ़ेंगी मुश्किलें? कोर्ट आज सुनाएगा अहम फैसला

पटना (PATNA):बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है.जहां प्रत्याशित जमानत याचिका पर आज अदालत फैसला सुना सकती है. आपको बता दें कि आज कोर्ट के सामने जांच अधिकारियों की अपडेटेड केस डायरी और फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियारों से जुड़े दस्तावेज पेश किए जाएंगे.इसके आधार पर ही कोर्ट फैसला करेगा कि खान सर को अग्रिम जमानत याचिका देनी है या नहीं.इसके साथ ही खान सर के दोनों बॉडीगार्ड की जमानत याचिका पर भी आज ही फैसला आने वाला है.

 कोर्ट सुना सकता है अहम फैसला

आज पटना के सिविल कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट जज के कोर्ट में पुलिस की पेश की गई अपडेटेड केस डायरी पर बहस होगी. उसके बाद खान सर की जमानत पर फैसला आने की उम्मीद है.इसके अलावा जेल में बंद खान सर के दोनों गार्ड्स की जमानत पर भी आज फैसला आ सकता है.अपडेटेड केस डायरी में फैसल खान के दोनों सुरक्षा गार्डों के हथियारों को लेकर महत्वपूर्ण बातें सामने आई है. पटना पुलिस का दावा है कि एक गार्ड का हथियार बिहार में वैध परमिट के बिना था, जबकि दूसरे गार्ड द्वारा हथियार के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए गए है. अब इस मामले में आज कोर्ट में सुनवाई होनी है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई है.

 दोनों बॉडीगार्ड्स पर भी आज फैसला हो सकता है

कोर्ट में बहस इस बात पर भी है कि खान सर के दोनों बॉडीगार्ड ने 2 जून को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की या फिर गोलीबारी करके दहशत फैलाने की मंशा थी.अगर दहशत फैलाने वाली थ्योरी को कोर्ट मंजूर कर लेती है, तो फिर खान सर के लिए मुश्कलें बढ़ना तय है.कोर्ट में आज सुनवाई सुबह 10:30 बजे होगी। कोर्ट लिस्टिंग में खान सर का मामला पहली सुनवाई के रूप में है.