क्या भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पकड़ेगी राजनीति की डोर, एक बार फिर क्यों शुरू हो गई है चर्चा, पढ़िए
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह की चर्चा एक बार फिर खूब हो रही है. अक्षरा सिंह ने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पटना में मुलाकात की है.
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह की चर्चा एक बार फिर खूब हो रही है. अक्षरा सिंह ने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पटना में मुलाकात की है.
धनबाद(DHANBAD): भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह की चर्चा एक बार फिर खूब हो रही है. अक्षरा सिंह ने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पटना में मुलाकात की है. इसकी पुष्टि संजय झा ने सोशल मीडिया एक्स पर भी की है. इस मुलाकात से राजनीतिक मतलब निकाला जाना बहुत स्वाभाविक है. चर्चा तेज है कि अक्षरा सिंह अब राजनीति में कूद सकती है? हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना होगा.
इसके पहले भी इस तरह के कयास लगाए जाते रहे है. लेकिन सच साबित नहीं हुए है. संजय झा ने अक्षरा सिंह की तस्वीर शेयर की है. इस मुलाकात के दौरान उनके पिता भी मौजूद थे. इस मुलाकात में क्या बातें हुई, यह अभी सामने नहीं आया है. लेकिन कयासों का सिलसिला तेज हो गया है. उल्लेखनीय है कि एक-दो दिन पहले ही अक्षरा सिंह ने जदयू से निष्कासित मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से मुलाकात की थी. अनंत सिंह ने अक्षरा सिंह को आशीर्वाद भी दिया था. यहां यह बताना भी जरूरी है कि 25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शादी होने वाली है और इस शादी समारोह में अक्षरा सिंह भी शामिल हो सकती हैं.
अक्षरा सिंह 5 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की थी. संजय झा, मुख्यमंत्री और अनंत सिंह से मुलाकात को लेकर राजनीतिक मतलब भी निकाले जा रहे है. बता दे कि भोजपुरी अभिनेता लगातार राजनीति की ओर बढ़ रहे है. अपनी अर्जित लोकप्रियता का लाभ राजनीति में उठा रहे हैं. मनोज तिवारी से लेकर निरहुआ तक सांसद है. अभी हाल ही में पावर स्टार पवन सिंह एमएलसी बने हैं. खेसारी लाल यादव भी 2024 के विधानसभा चुनाव में छपरा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. रवि किशन गोरखपुर से सांसद है.