बाढ़(BARH):आजकल शादी के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बातें कोई नई नहीं हैं. आए दिन हमें सोशल मीडिया, अखबारों के जरिए इस तरह की खबरें देखने और सुनने को मिल जाती है. जहां कभी पति अपनी पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी कर लेता है, तो कभी पत्नी अपने पति को छोड़ किसी तीसरे के साथ रिश्ता बना लेती है. कई मामलों में तो बात इतनी बढ़ जाती है कि लोग अपना बसा-बसाया घर उजाड़ लेते हैं या फिर एक-दूसरे की हत्या तक कर देते हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला बिहार के बाढ़ से सामने आया है, जहां एक शादीशुदा नाबालिग युवती ने अपने पति को छोड़ अपने प्रेमी से शादी रचा ली. इसकी वजह उसने ऐसी बताई कि जिसे सुनकर हर कोई माथा पकड़ने पर मजबूर हो गया.
पढ़िये पूरा मामला क्या है
पुरा मामला बाढ़ ज़िले के बाढ थाना अंतर्गत उमानाथ धाम का है.जहा एक शादीशुदा लड़की ने पहले पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली. मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाली नाबालिग की शादी सवा साल पहले हरौली निवासी साकेत कुमार से हुई थी साकेत कुमार बाहर रहकर काम करता था. 31 तारीख को वह घर आने वाला था उसकी सारी बातें उसकी पत्नी से हुई थी लेकिन इसके पूर्व ही उसकी पत्नी घर से भाग गई और अपने प्रेमी के साथ आज उमानाथ धाम में शादी रचा ली.शादी की सूचना पर पति और उसके सारे परिवार उमानाथ धाम पहुंचे तो देखा कि उसकी पत्नी मनकौरा गांव निवासी युवक विरमणी कुमार से शादी कर रही है. जिसका विरोध उसने किया लेकिन उसकी पत्नी नहीं मानी.
प्रेमी से मंदिर में रचाई शादी
शादी के समय लड़की के माता-पिता भी मौजूद थे.नाबालिग ने बताया कि वह युवक से शादी से पहले से प्यार कर रही थी और आज भाग कर उमानाथ धाम में शादी की है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़का लड़की के राजा मंदी से शादी संपन्न कराया. लड़की के मां-बाप ने पहले पति के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत की वही दूसरे पति के परिजन भी शादी में शरीक हुए.लड़की ने बताया कि वह बिना दबाव के अपने मर्जी से दूसरी शादी अपने प्रेमी के साथ कर रही है और वह खुशी-खुशी उसके साथ रहना चाहती है. वहीं पहले पति ने कहा कि हमें भी कोई एतराज नहीं है वह जिसके साथ रहना चाहती है उसके साथ खुशी से रहे.वहीं पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी से लिखित आवेदन ली.वही पहले पति ने कहा कि अब हम कोई कानूनी पचरा में नहीं पडना चाहते है.इसलिए हमें इस शादी के बंधन से मुक्त किया जाए.
काफ़ी देर तक हुआ बवाल
विवाहिता ने कहा कि वह अपने दूसरे पति से प्यार करती है वह अपनी पहली शादी से पहले से ही दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे.दूसरे पति ने कहा कि उसे नहीं पता है की लड़की नाबालिक है.नाबालिग के पिता ने कहा कि वह जिस लड़के के साथ भागकर गई है अब उसे वही रखेगा.हरौली गांव निवासी पहला पति साकेत कुमार ने कहा कि उसकी पत्नी मायके जाने के लिए उससे पूछी और तबीयत खराब होने की बात कहकर रुपए मांगे जिसपर उसने चौबीस सौ रूपए भेज दिए. वह मायके जाकर दूसरे लड़के के साथ भाग गई. वह पांच महीने की गर्भवती है लेकिन बच्चा किसका है यह वही बता सकती है.

