देश के टॉप पुलिस कप्तानों में बिहार के 2 अफसर शामिल, नवजोत सिमी और सुशील कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान
फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने 2026 के देश के 25 प्रमुख पुलिस कप्तानों की सूची जारी की है. सूची में बिहार के नवजोत सिमी और सुशील कुमार समेत झारखंड के धनबाद के प्रभात कुमार को जगह मिली है.
पटना (PATNA): फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने वर्ष 2026 के लिए देश के 25 प्रमुख पुलिस कप्तानों की सूची जारी की है. इस सूची में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण, तकनीक के इस्तेमाल और जनभागीदारी के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को शामिल किया गया है. इनके अलावा पांच अधिकारियों को उनके विशिष्ट काम और नेतृत्व क्षमता के लिए ‘सुपर-5’ श्रेणी में जगह दी गई है.
25 प्रमुख अधिकारियों में हरियाणा की अदिति सिंह, उत्तर प्रदेश के आकाश पटेल, दिल्ली के अनंत मित्तल, उत्तर प्रदेश के अनुराग आर्य और अपर्णा रजत कौशिक शामिल हैं. उत्तर प्रदेश के इलामारन जी, महाराष्ट्र के कृषिकेश रावले, पंजाब की कंवरदीप कौर, ओडिशा के गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र और छत्तीसगढ़ के गौरव राय को भी सूची में स्थान मिला है. इसके अलावा उत्तराखंड के चंद्रशेखर घोड़के, राजस्थान की डॉ. अमृता दुहन, कश्मीर के जी.वी. संदीप चक्रवर्ती, असम के नुमल महट्टा और बिहार की नवजोत सिमी का नाम शामिल है.
पश्चिम बंगाल की पापिया सुल्ताना और झारखंड के धनबाद के प्रभात कुमार भी इस सूची का हिस्सा हैं. हिमाचल प्रदेश के बलबीर सिंह, पंजाब के मनिंदर सिंह, कर्नाटक के मुथुराजू एम., गुजरात के विजय पटेल, मेघालय के विवेक सायम, दिल्ली के शशांक जायसवाल, बिहार के सुशील कुमार और मध्य प्रदेश की श्रद्धा तिवारी को भी चयनित अधिकारियों में जगह मिली है.
वहीं, विशेष ‘सुपर-5’ श्रेणी में उत्तर प्रदेश के डॉ. इराज रजा, आंध्र प्रदेश के अधिराज सिंह राणा, केरल के आर. आनंद, हिमाचल प्रदेश के गौरव सिंह और हरियाणा के लोगेश कुमार पी. को शामिल किया गया है. फेम इंडिया के अनुसार, चयन में अधिकारियों के अनुभव, नेतृत्व क्षमता, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय, अपराध नियंत्रण, नागरिक सेवाओं, नवाचार और जनता के बीच पुलिस की विश्वसनीयता जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा गया. संस्था का कहना है कि बदलते समय में साइबर अपराध, नशे की तस्करी, महिला-बाल सुरक्षा और तकनीकी अपराध जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं. ऐसे में प्रभावी और आधुनिक पुलिसिंग के लिए मजबूत नेतृत्व बेहद जरूरी है.