लालू और तेज प्रताप की जान को खतरा!अचानक थाना पहुंच कर सुरक्षा की लगाईं गुहार 

लालू और तेज प्रताप की जान को खतरा!अचानक थाना पहुंच कर सुरक्षा की लगाईं गुहार

पटना(PATNA): लालू प्रसाद यादव क़े बड़े बेटे और जन शक्ति जनता दल क़े अध्यक्ष तेज प्रताप यादव अचानक शुक्रवार की रात 11बजे सचिवालय थाना पहुंच गए. थाना में एक आवेदन देकर आकाश यादव और अन्य लोगों क़े खिलाफ FIR क़े लिए आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने खुद और अपने पिता लालू यादव की जान को खतरा बताया. साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई है.

थाना से निकलने क़े बाद तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें आकाश यादव से जान का खतरा है. उके साथ कुछ भी हो सकता है. तेज प्रताप ने कहा कि उनके पिता की भी तबियत ख़राब चल रही है. एक बड़ी साजिश है उन्हें और लालू प्रसाद यादव की जान को खतरा है. कुछ लोग है जो मारने की कोशिश कर रहे है. इस समय उनके पास कोई सुरक्षा भी नही है.

उन्होंने कहा कि देर शाम ज़ब वह घर से निकले तो कुछ लोग घर में जबरजस्ती घुसने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन घर पर मौजूद उनके साथियों ने सभी को देख लिया. किसी तरह पकड़ लिया लेकिन सभी भागने में सफल हो गए. आखिर में अब पुलिस कार्रवाई करें और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजनें का काम करे जिससे पुरे मामले का खुलासा हो सके.

उन्होंने कहा कि उनके पास कोई सुरक्षा नही है. सरकार उन्हें सुरक्षा दे. उन्होंने बताया कि कोर्ट में भी उन्होंने सुरक्षा से सम्बंधित आवेदन दिया है. साथ ही जरुरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे.