धरती पर कोई माई का लाल नहीं है जो घर खाली करने से रोके....राबड़ी देवी आवास को लेकर बोले सीएम 

धरती पर कोई माई का लाल नहीं है जो घर खाली करने से रोके....राबड़ी देवी आवास को लेकर बोले सीएम

मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):बिहार की राजनीति में सरकारी आवास विवाद को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तीखा हमला बोलते हुए स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी आवास हर हाल में खाली कराना होगा.मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकारी संपत्ति किसी की निजी जागीर नहीं होती और नियम-कानून सभी पर समान रूप से लागू होते है उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अब इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा.

कौन कहता है कि घर खाली नहीं होगा?

मुख्यमंत्री ने कहा कौन कहता है कि घर खाली नहीं होगा? हर हाल में घर तो खाली करना ही होगा.धरती पर कोई माई का लाल नहीं है जो घर खाली करने से रोक पाए.उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है. सत्ता पक्ष इसे कानून का पालन बता रहा है, जबकि विपक्ष इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दे रहा है.

प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बढ़ा दी गई है

सूत्रों के अनुसार, सरकारी आवास आवंटन और खाली कराने की प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बढ़ा दी गई है. इसी बीच मुख्यमंत्री के बयान ने इस मुद्दे को और अधिक गरमा दिया है.विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार जानबूझकर पुराने नेताओं को निशाना बना रही है, जबकि सरकार का पक्ष है कि यह पूरी कार्रवाई नियमों के तहत की जा रही है और इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है.