पटना (PATNA): बिहार की राजधानी पटना के मशहूर खान सर के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.2 जून को कोचिंग सेंटर में हुई फायरिंग मामले में उनके दो बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया गया था.उनके बयान के आधार पर खान सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है. पुलिस की टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार की रात से ही उनके कोचिंग सेंटर के बाहर तैनात है.बताया जा रहा है कि किसी भी समय उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.
बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर के बाहर रातभर डटे रहे छात्र
इधर, बड़ी संख्या में छात्र ग्लोबल स्टडी कोचिंग सेंटर के बाहर रातभर डटे रहे और धरना प्रदर्शन करते रहे, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण और हाई-वोल्टेज ड्रामा जैसा बन गया.पुलिस बार-बार छात्रों से वहां से हटने की अपील करती रही, लेकिन छात्र लगातार विरोध करते रहे और अपने शिक्षक के समर्थन में डटे रहे.
पढ़िए पूरा मामला
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में एक तरफ खान सर के समर्थक छात्र है तो दूसरी तरफ ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े छात्रों का भी विरोध सामने आ रहा है. वे मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे है और दूसरे पक्ष के खिलाफ भी सख्त कदम की बात कह रहे है.पूरा मामला 2 जून की रात हुई गोलीबारी की घटना से जुड़ा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.वीडियो में खान सर के बॉडीगार्ड फायरिंग करते हुए नजर आए थे. इसके बाद पुलिस जांच में तेजी आई और मामला दर्ज किया गया.
मामले पर टीकी सब की निगाहें
बताया जा रहा है कि खान सर ने अपने बयान में कहा है कि आत्मरक्षा और सुरक्षा के लिए फायरिंग की गई थी ताकि किसी की जान-माल को नुकसान न हो.हालांकि, इसके बावजूद उन पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है. फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है.