अर्घ्य देकर घर लौट रहा था परिवार, तभी पुरानी रंजिश में चाकू गोद कर उतार दिया मौत के घाट

मोतिहारी में छठ घाट से लौटते ही एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. सोमवार को आरोपी ने मृतक को घर के बाहर बुलाया और चाकू मारा. हत्या के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अर्घ्य देकर घर लौट रहा था परिवार, तभी पुरानी रंजिश में चाकू गोद कर उतार दिया मौत के घाट

मोतिहारी (MOTIHARI): मोतीहारी से एक बड़ी खबर आ रही है जहां सुगौली थाना क्षेत्र में महापर्व छठ पूजा की समाप्ति के साथ थानाक्षेत्र के करमवां-रघुनाथपुर पंचायत में जमीनी विवाद स्थल पर पेड़ काटने को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना में एक कि मौत हो गई. वही चाकू गोदकर मारने वाला व्यक्ति के घर पर ग्रामीणों के हमले में ज्वाला प्रसाद बुरी तरह घायल हो गया. मृतक की पहचान सुगौली थानाक्षेत्र के करमवां-रघुनाथपुर पंचायत निवासी चंद किशोर यादव के रूप में की गई है. वहीं, घटना के बाद प्रतिशोध में मृतक पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर चाकू मारने के आरोपी ज्वाला प्रसाद के घर पर हमला बोल दिया. इस दौरान ज्वाला प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि घर में जमकर तोड़फोड़ की गई और कई बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं.

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह और पुलिस निरीक्षक मुन्ना कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.साथ ही मोतिहारी सदर 01 डीएसपी दिलीप कुमार घटना स्थल पहुँच घटना में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सूचना पर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार समेत अन्य थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. एफएसएल  टीम को भी बुलाया गया है. फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और मामले की जांच जारी है.

डीएसपी ने बताया पूरा मामला

मोतिहारी सदर 01 डीएसपी दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जमीनी विवाद में पेड़ काटने को लेकर एक ही गॉव के दो पक्षो में हुई विवाद में एक ब्यक्ति की मौत हो गई. वही दूसरे पक्ष के घर पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया जिस घटना में ज्वाला प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती है. घटना की जांच एफएसएल टीम से कराई जा रही है. वही घटना में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी.