मोतिहारी में BJP नेता रिंकू पाठक के आवास समेत 6 ठिकानों पर EOU की रेड! जानिए क्या है मामला

बीजेपी के कद्दावर नेता सह नगर पंचायत केसरिया की मुख्य पार्षद के पति रिंकू पाठक के आवास समेत 6 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम मंगलवार की सुबह से ही बड़ी छापेमारी की जा रही है. आरोप है 10 वर्ष पूर्व साधारण परिवार से आते थे, अब भाजपा के साथ जुड़ाव और नगर पंचायत केसरिया की मुख्य पार्षद के पति रिंकू पाठक के आवास की अकूत संपति अर्जित का मामला चर्चा में है.

मोतिहारी में BJP नेता रिंकू पाठक के आवास समेत 6 ठिकानों पर EOU की रेड! जानिए क्या है मामला

पटना (PATNA): पूर्वी चंपारण जिला के  केसरिया नगर परिषद से बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है. बीजेपी के कद्दावर नेता सह नगर पंचायत केसरिया की मुख्य पार्षद के पति रिंकू पाठक के आवास समेत 6 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम मंगलवार की सुबह से ही बड़ी छापेमारी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, करीब 15 गाड़ियों से पहुंचे 40 की संख्या में EOU के पदाधिकारी पटना और केसरिया के कुल छह ठिकानों पर जांच कर रहे हैं.

दरअसल, EOU के कार्रवाई को लेकर इलाके में हलचल तेज है. छापेमारी किस मामले में की जा रही है और जांच के दौरान क्या कुछ सामने आता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं. रजनीश कुमार उर्फ रिंकू पाठक ने  मिडिया से बताये हम सरकार के आदमी हैं प्रशासन को कॉपरेट कर रहे हैं किसी के शिकायत पर आए हैं हर संभव हम मदद करेंगे और पदाधिकारी के साथ घर में बारीकी से सब कुछ जांच करवा रहे हैं

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 गाड़ियों EOU की टीम जिले के चकिया थाना पहुँचा और पुलिस बल प्राप्त कर केसरिया थाना के पीछे बीजेपी के कद्दावर नेता सह नगर पंचायत केसरिया की मुख्य पार्षद के पति रिंकू पाठक के आवास,पेट्रौल पम्प,युवराज रसोई गैस एजेंसी समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू किया.

बीजेपी के कद्दावर नेता सह नगर पंचायत केसरिया की मुख्य पार्षद के पति रिंकू पाठक  पर आरोप है 10 वर्ष पूर्व साधारण परिवार से आते थे, अब भाजपा के साथ जुड़ाव और नगर पंचायत केसरिया की मुख्य पार्षद के पति रिंकू पाठक के आवास की अकूत संपति अर्जित का मामला चर्चा में है. आरोप है रिंकू पाठक के अपने नाम व परिजनों के नाम रजिस्ट्री से जुड़े 139 डीड होने की चर्चा है जिसका अनुमानित कीमत 100 करोड़ से ज्यादा राशि का आकलन किया गया है, रिंकू पाठक के द्वारा जमीन की रजिस्ट्री में भारी राजस्व की चोरी की नोटिश भी आने की चर्चा है. हालांकि परिजनों के नाम पर केसरिया स्थित गैस एजेंसी की जमीन, कई मार्केट समेत दर्जन ऑन महंगी गाड़ियां की बात सामने आ रही है. साथी रिंकू पाठक के कीमती जमीन केसरिया मोतिहारी पटना दिल्ली और देहरादून समेत कई जगह की चर्चा रहता है. रिंकू पाठक की सोने का कारोबार की विवाद चर्चा में रहती है. EOU की टीम मामले में जांच कर रही है जिसके बाद ही आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी.