5 बजे अर्घ्य देने घर से निकला था पूरा परिवार, 7 बजे लौटा तो पैरों तले खिसक गई जमीन...
एक तरफ राज्य में लोग हर्षोल्लास के साथ छठ पर्व मना रहे थे तो दूसरी तरफ बदमाश भी अपनी हरकतों को अंजाम देने में जुटे हुए थे, राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ इलाके में सोमवार की सुबह जब पूरा परिवार छठ मनाने गया इसी दौरान चोरों उनके घर में चोरी कर ली.
पटना: एक तरफ राज्य में लोग हर्षोल्लास के साथ छठ पर्व मना रहे थे तो दूसरी तरफ बदमाश भी अपनी हरकतों को अंजाम देने में जुटे हुए थे, राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ इलाके में सोमवार की सुबह जब पूरा परिवार छठ मनाने गया इसी दौरान चोरों उनके घर में चोरी कर ली. बताया जा रहा है कि चोरों ने करीब 20 लाख रुपए के जेवर और नकदी की चोरी कर ली. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. बताया जा रहा है कि पीड़ित शिक्षक सिद्धार्थ का परिवार सोमवार की सुबह छठ पर्व का अर्घ्य देने के लिए चक बैरिया सूरज मंदिर तालाब गए थे. जब लौट कर घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा टूटा और सामान बिखरा मिला.
घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया कि वे लोग छठ का अर्घ्य देने के लिए सुबह 5 बजे घर से सूरज मंदिर गए थे. 7 बजे जब लौटें तो घर का ताला टूटा मिला. चोरों ने घर से सोने चांदी के जेवर समेत नकदी की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल कर चोरों की पहचान करने में जुट गई है.
