राजधानी पटना में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, राज्यपाल, सीएम ने किया नमन

भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयंती आज राज्य में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. पटना में भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयंती के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन गवान बिरसा मुण्डा के प्रतिमा स्थल पर की गई

राजधानी पटना में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, राज्यपाल, सीएम ने किया नमन

पटना: भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयंती आज राज्य में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. पटना में भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयंती के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन सिंचाई भवन के निकट 42, क्रांति मार्ग के तिकोन में स्थापित भगवान बिरसा मुण्डा के प्रतिमा स्थल पर की गई.

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जेनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भगवान बिरसा मुण्डा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, सांसद डॉ भीम सिंह, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद डॉ राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व विधान पार्षद कुमूद वर्मा सहित अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया.

बिरसा मुंडा जी का योगदान अहम

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है. महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुण्डा जी का देश की आजादी में जो योगदान है, उसे याद करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरूआत की. हम सब उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने आये हैं. बिहारवासियों एवं देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनायें देता हूं. छठी मइया से कामना है कि उनके आशीर्वाद से बिहार में समृद्धि आये.

अंडर 19 एशिया कप में जीत पर टीम को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के बच्चों ने अंडर-19 एशिया कप मैच में पाकिस्तान को छक्के छुड़ाया, यह ऐतिहासिक दिन था. अंडर-19 एशिया कप के रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारतीय युवा टीम ने एक बार फिर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. एशिया कप जीतने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं. देश के इन होनहार खिलाड़ियों ने अपने जज्बे, प्रतिभा और शानदार खेल से हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सेतु का नींव रखा था. बिहार के विकास में उनका योगदान है. उनका सहयोग और मार्गदर्शन राज्य को मिला है और आज भी मिल रहा है. नीतीश कुमार के सम्मान में इस सेतु का नाम 'नीतीश सेतु' रखा गया है.

Image