तेजस्वी यादव ने बुलाई महागठबंधन की बैठक, आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना

Patna: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज महागठबंधन के घटक दलों की बैठक बुलाई है. बैठक पटना के पोलो रोड स्थित तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर होगी.

तेजस्वी यादव ने बुलाई महागठबंधन की बैठक, आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना

पटना (PATNA): बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज महागठबंधन के घटक दलों की बैठक बुलाई है. बैठक पटना के पोलो रोड स्थित तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर होगी. बैठक में महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं को बुलाया गया है. विधान परिषद चुनाव में आपसी तालमेल और आगे की रणनीति को लेकर बैठक में चर्चा होने की संभावना है.

इस बीच कांग्रेस के बैठक में शामिल होने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.बिहार विधान परिषद चुनाव में राजद और कांग्रेस के बीच पांच सीटों पर आमने-सामने उम्मीदवार मैदान में हैं. कांग्रेस ने पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि राजद ने भी कुछ सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों के खिलाफ उम्मीदवार घोषित किए हैं.ऐसे में तेजस्वी यादव की ओर से बुलाई गई यह बैठक महागठबंधन के भीतर चुनावी समन्वय के लिहाज से अहम मानी जा रही है. हाल ही में तेजस्वी यादव ने राजद-कांग्रेस के अलग-अलग चुनाव लड़ने को लेकर कहा था कि इसे विवाद के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

बैठक में सिर्फ सीटों की संख्या पर ही नहीं, बल्कि उम्मीदवारों के चेहरों पर भी गहन चर्चा होनी है. RJD, कांग्रेस, VIP और वाम दलों के शीर्ष नेता उन संभावित प्रत्याशियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर चुके हैं जिन पर दांव लग सकता है. उनकी जीत की संभावनाओं का आंकलन किया गया है ताकि गठबंधन का चेहरा सिर्फ मजबूत और जिताऊ उम्मीदवारों पर टिके. कई नए चेहरों को टिकट मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है.तेजस्वी यादव इस बैठक को महज औपचारिकता नहीं मानते. सूत्र बताते हैं कि वह इस बैठक में महागठबंधन की चुनावी रणनीति का ‘रोडमैप’ तैयार करेंगे कौन किस सीट से लड़ेगा, किस दिन संयुक्त रैलियों का शेड्यूल बनेगा और किन मुद्दों को चुनावी विमर्श में प्राथमिकता दी जाएगी.