जन्मदिन पर तेजस्वी ने राजद कार्यालय में काटा 37 पाउंड का केक, कहा 'लालू जी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाएं'

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का सोमवार को 37वां जन्मदिन है. अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने आधी रात परिवार के साथ केक काटा तो सोमवार को पार्टी कार्यालय में नेताओं के साथ 37 पाउंड का केक काट कर जन्मदिन मनाया.

जन्मदिन पर तेजस्वी ने राजद कार्यालय में काटा 37 पाउंड का केक, कहा 'लालू जी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाएं'

पटना: राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का सोमवार को 37वां जन्मदिन है. अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने आधी रात परिवार के साथ केक काटा तो सोमवार को पार्टी कार्यालय में नेताओं के साथ 37 पाउंड का केक काट कर जन्मदिन मनाया. इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी. इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच केक और मिठाइयां भी बांटी गई.

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटने के समय कहा कि जियो हजारों साल की साल का दिन हो हजार। और हैप्पी बर्थडे तेजस्वी जी कहकर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन का जश्न मनाया. इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने की. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने तेजस्वी यादव को शॉल और बुके देकर जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि जिस संकल्प के साथ तेजस्वी का जन्मदिन मनाने आप लोग आते हैं, उससे सामाजिक सद्भाव और बिहार की राजनीति को एक नई दिशा मिलेगी और ये उनके प्रति विश्वास और समर्थन का स्पष्ट संदेश है.

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि मेरे जन्मदिन पर आप सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ लालू जी के विचारों को आगे बढ़ाएंगे और नफरत की राजनीति को समाप्त कर नौकरी और रोजगार वाली राजनीति में सहभागी बनेगें. जिस तरह से लोगों ने अपना प्यार और स्नेह दिया, इससे यह स्पष्ट होता है की मेरे जन्मदिन से बिहार की राजनीति में आप सभी के विश्वास और समर्थन से मजबूती मिलेगी. तेजस्वी ने लोगों से सकारात्मक सोच के साथ संघर्ष और आंदोलन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में सहभागी बनने की अपील की. 

तेजस्वी ने कहा कि गांव-गांव और घर-घर लालू जी का संदेश पहुंचाएं जिससे कि नफरतवादी राजनीति को परास्त किया जा सके. उन्होंने जन्मदिन में शामिल होने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहते हुए कहा कि इसी तरह से प्रेम और मोहब्बत बनाकर रखें. इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, बिनु यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ श्रीमती कांति सिंह, विधान परिषद के पूर्व उप सभापति डॉ रामचंद्र पूर्वे, सांसद अभय कुमार कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.