CM के सुरक्षा कर्मी के द्वारा निशांत को धक्का दिए जाने के मामले में SSG ने दी सफाई, कहा हुई है 'मानवीय भूल'
बुधवार को वैशाली में नीतीश सेतु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में तैनात एसएसजी जवान के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत को हटाए जाने का मामला बड़ा मुद्दा बन गया.
पटना: बुधवार को वैशाली में नीतीश सेतु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में तैनात एसएसजी जवान के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत को हटाए जाने का मामला बड़ा मुद्दा बन गया. इसे लेकर बिहार राज्य में सियासत तेज हो गई. विपक्ष ने इसे जदयू और नीतीश कुमार का अपमान बताया वहीं जदयू की तरफ से मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जांच की मांग की. अब इस मामले में एसएसजी ने भी अपनी सफाई दी है.

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा दल ने बयान जारी कर उक्त घटना को मानवीय भूल बताया है. एसएसजी ने बताया कि निशांत को हमने करीब दो दशक तक सुरक्षा प्रदान किया है. बताया गया कि घटना की गंभीरता को समझते हुए समादेष्टा से जांच कराई गई. जांच में पाया गया कि सुरक्षाकर्मी प्रोटोकॉल के अनुरूप काम किया गया, जिसकी वजह से ऐसी स्थिति बनी. समादेष्टा रैंक के अधिकारी ने पूरे मामले की पड़ताल की. जांच में सुरक्षाकर्मी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किए जाने की बात सामने आई.

एसएसजी ने इसे मानवीय भूल करार देते हुए अपना पक्ष स्पष्ट किया है. एसएसजी ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया है कि निशांत कुमार को लगभग दो दशक तक विशेष सुरक्षा दल की ओर से सुरक्षा प्रदान की गई है. संगठन ने इस तथ्य का उल्लेख करते हुए कहा कि निशांत कुमार लंबे समय तक एसएसजी की सुरक्षा व्यवस्था के दायरे में रहे हैं. वैशाली की घटना के बाद जारी इस स्पष्टीकरण में सुरक्षा प्रोटोकाल और पूर्व सुरक्षा व्यवस्था दोनों का जिक्र किया गया है.
