पटना के एडीएम और सब-रजिस्ट्रार दंपति के ठिकाने से एक करोड़ नगद बरामद,रेड से मचा हड़कंप

राजधानी पटना के एडीएम (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी सब-रजिस्ट्रार स्वीटी के कई ठिकानों से करोडो रूपये नगद बरामद किया है.

पटना के एडीएम और सब-रजिस्ट्रार दंपति के ठिकाने से एक करोड़ नगद बरामद,रेड से मचा हड़कंप

 


पटना:विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है.राजधानी पटना के एडीएम (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी सब-रजिस्ट्रार स्वीटी के कई ठिकानों से करोडो रूपये नगद बरामद किया है.

 पटना से लेकर बेगूसराय तक हुई रेड में  एक करोड़ छह लाख रुपये नकदी, कीमती आभूषण, विदेशी घड़ियां और संपत्ति के  कागजा. जब्त किये गए है.

पटना और बेगूसराय स्थित ठिकानों पर चल रही छापेमारी में नकदी की इतनी बड़ी मात्रा मिली कि गिनती के लिए नोट गिनने वाली मशीनें मंगवाई गईं. जानकारी के अनुसार बरामदगी में लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और कई विदेशी ब्रांड की महंगी घड़ियां भी शामिल हैं.इसके अलावा कई संपत्तियों के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं.

दोनों अधिकारी पति-पत्नी हैं.एडीएम सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर और सब-रजिस्ट्रार स्वीटी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है.निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है.विजिलेंस टीम अभी भी दोनों जिलों में छापेमारी जारी रखे हुए है और आगे और संपत्ति बरामद होने की संभावना जताई जा रही है.

यह कार्रवाई बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग के बड़े अभियान का हिस्सा मानी जा रही है.अधिकारियों ने बताया कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और बरामद संपत्ति का विस्तृत ब्योरा बाद में जारी किया जाएगा.पूरे मामले की गहन जांच जारी है.