टीएनपी डेस्क(TNP DESK):खान सर उर्फ फैसल खान की कोचिंग सेंटर पर फायरिंग करने के आरोप में जेल में बंद ज्ञान बिंदु के निर्देशक रोशन आनंद की मुसिबत बढ़ती हुई दिख रही है.क्योंकि शुक्रवार को जमानत याचिका पर जो फैसला आने वाला था वो अब सोमवार तक के लिए टाल दिया गया है, यानी रोशन आनंद सर को और कुछ दिन जेल में ही बिताना होगा.
जमानत याचिका पर सोमवार तक टला फैसला
आपको बता दें कि अदालत में शुक्रवार को रोशन आनंद सर की जमानत को लेकर सुनवाई होनी थी,कुछ जरूरी दस्तवेज और केस डायरी को देखने की जरूरत महसुस होने के बाद कोर्ट ने मामले को सोमवार तक के लिए टाल दिया है.यानी अब रोशन आनंद सर की जमानत पर आखिरी फैसला केस डायरी देखने के बाद ही लिया जाएगा.कोर्ट में सुनवाई के दौरान ये जरूरी माना की मामले से जुड़े जरूरी दस्तावेज़ और पुलिस की ओर से फाइल की गई केस डायरी को देखने के बाद ही जमानत देने या नहीं देने पर फैसला लिया जाएगा.
सोमवार की सुनवाई पर टीकी सबकी निगाहें
सोमवार को जिला जज रूपेश की अदालत में इस मामले पर बहस होगी. जहां खान सर और रोशन आनंद सर दोनों पक्षों को सुनने के लिए बाद कोर्ट जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनायेगी. अब सभी की नज़र सोमवार की कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हुई है.

