खान सर फायरिंग केस में रोशन आनंद को मिली बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट से मिली जमानत 

खान सर फायरिंग केस में रोशन आनंद को मिली बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट से मिली जमानत

पटना(PATNA):बिहार की राजधानी पटना से सोमवार को खान सर इंस्टीट्यूट पर फायरिंग मामले में बड़ी खबर सामने आई जहां ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर रोशन आनंद को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.इस मामले में अदालत में आज सुनवाई हुई दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद अदालत ने रोशन आनंद के बेल को मंजूर कर लिया और उन्हें बेल दे दिया.

 पटना सिविल कोर्ट से मिली जमानत 

आपको बता दें कि खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट पर 2 जून को हुए फायरिंग के मामले में रोशन आनंद गिरफ्तार होकर जेल गए थे.जहां इस मामले में उनकी जमानत को लेकर सोमवार की सुबह पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई जहां कोर्ट की ओर से रोशन आनंद को बड़ी राहत दी गई है.

रौशन आनंद के छोटे भाई की रविवार को हुई है मौत

आपको बता दें कि रविवार को रोशन आनंद के छोटे भाई राजकुमार यादव की मौत की खबर सामने आई थी, जहां नेपाल के एक होटल में संदिग्घ अवस्था में उनकी मौत हो गई थी. ऐसे में दुख के इस घड़ी में सिविल कोर्ट ने रोशन आनंद को बड़ी राहत दी है.

प्रिंस यादव की मौत पर खान सर ने दिया है बड़ा बयान

आपको बता दें कि रोशन आनंद के छोटे भाई की मौत की खबर सुनने के लिए बाद खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट के संचालक खान सर ने भी एक वीडियो जारी कर उनके छोटे भाई प्रिंस यादव को श्रद्धांजलि दी है.खान सर ने कहा है कि ये सब क्या हो रहा है... समझ नहीं आ रहा है....मैं दुख की इस घड़ी में रोशन आनंद के साथ हूं. उनके परिवार को जिस भी मदद की जरूरत है. मैं हर चीज करने को तैयार हूं. चाहे वह किसी भी चीज से जुड़ी हुई हो.

खान सर ने अरोपियों के नाम सार्वजनिक करने की भी मांग है

खान सर ने गिरफ़्तार किए गए पांच आरोपी के नाम सार्वजनिक करने की भी मांग की है. कहा है कि इस मामले की उच्च जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए उसे फान्सी से कम की सजा नहीं होनी चाहिए. खान सर ने आशंका जताई है कि उनके और रोशन आनंद के विवाद के बीच कोई तीसरा है जो इस मामले को बढ़ा रहा है.