घर लौटी रोहिणी, एयरपोर्ट पर बेटी को रिसीव करने पहुंचे लालू-राबड़ी,बहन को गले लगा कर भावुक हुई मीसा
लालू परिवार में शुरू हुई खटपट अब ख़त्म होने लगी है. घर छोड़ कर गई बेटी रोहिणी आचार्य वापस पटना पहुंच गई. एयरपोर्ट पर बेटी का स्वागत करने खुद लालू प्रसाद यादव पहुंचे.
पटना: लालू परिवार में शुरू हुई खटपट अब ख़त्म होने लगी है. घर छोड़ कर गई बेटी रोहिणी आचार्य वापस पटना पहुंच गई. एयरपोर्ट पर बेटी का स्वागत करने खुद लालू प्रसाद यादव पहुंचे. उनके राबड़ी देवी और मीसा भारती भी मौजूद रही. रोहिणी के पटना पहुंचते ही मीसा उन्हें गले लगा कर भावुक हो गई.
दरअसल चुनाव के समय शुरू हुए विवाद में पहले तेज प्रताप यादव और बाद में रोहिणी आचार्य घर छोड़ कर चले गए थे. लेकिन बेटी रोहिणी अब वापस लौट आई है. गुरुवार शाम जब पटना एयरपोर्ट पर रोहिणी पहुंची तो माहौल भावुक हो गया. लम्बे समय के बाद बेटी को देख कर लालू यादव से लेकर राबाड़ी देवी और मीसा की आँख भर गई. मीसा ने रोहिणी को गले लगाया.
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि वह अपने पिता के बुलाने पर आई है. इसे कोई राजनीती रंग ना दे तो बेहतर होगा. वह लम्बे समय के बाद पटना पहुंची है परिवार के लोगों के साथ कुछ दिन समय बिताएंगी.
वहीं एयरपोर्ट पर बहन को रिसीव करने पहुंची मीसा भारती ने कहा कि आज का दिन उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा दिन है. अपनी बहन को आज एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए है. उन्होंने कहा कि यह दिन भावुक करने वाला है. इसमें कोई राजनीती रंग देने की बात नहीं है.