बेटियों के साथ दुर्गा पंडाल में दर्शन के लिए पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू यादव, नहीं दिखे तेजस्वी

राजद सुप्रीमो लालू यादव बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के साथ दुर्गा पंडाल में पहुंचे. उन्होंने कई पूजा पंडालों में जा कर पूजा की और आशीर्वाद लिया

बेटियों के साथ दुर्गा पंडाल में दर्शन के लिए पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू यादव, नहीं दिखे तेजस्वी

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव अक्सर पर्व त्योहारों में सबसे आगे नजर आते रहे हैं. एक बार फिर लालू यादव रविवार को दुर्गा पंडाल में दर्शन करने पहुंचे. लालू यादव राजधानी पटना के कई पूजा पंडालों में पहुंचे और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इस उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य भी मौजूद रही. हालांकि इस दौरान उनके बेटे तेजस्वी कहीं नजर नहीं आए.

लालू प्रसाद यादव ने डाकबंगला चौराहे पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा की. उनके साथ मीसा भारती और रोहिणी आचार्य भी मौजूद रहीं. पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और त्योहार का माहौल दिखाई दिया. राजधानी के अलग-अलग पूजा पंडालों में लालू यादव का पहुंचना दुर्गा पूजा के दौरान राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी के बीच चर्चा में रहा. इस बार उनकी दोनों बेटियों का साथ होना भी तस्वीरों का प्रमुख पहलू बना. रोहिणी आचार्य सिंगापुर से लौटने के बाद कई मौकों पर अपने पिता के साथ नजर आई हैं. दुर्गा पूजा के दौरान भी वह लालू यादव और मीसा भारती के साथ पूजा पंडाल पहुंचीं. इस सार्वजनिक मौजूदगी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा हो रही है.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाई तेजस्वी यादव के साथ कहासुनी होने के बाद रोहिणी आचार्य सिंगापुर लौट गई थी. जाते वक्त उन्होंने परिवार और पार्टी से अलग होने की बात भी कही थी. हालांकि वह दोनों ही मामले में अलग अलग मुद्दों पर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे रही थी. इस दौरान भी वह अपने भाई तेजस्वी और उनके करीबियों पर हमलावर ही रहती थी. अभी हाल ही में वह सिंगापुर से पटना आई हैं और कहा था कि पिता के बुलावे पर वह आई हैं. इस बीच अक्सर पिता के साथ दिखने वाले तेजस्वी की गैरमौजूदगी पर सवाल उठने लगे हैं.