राजगीर में लगेगा RLM का बड़ा मंथन शिविर, शिक्षा और संगठन विस्तार की बनेगी नई रणनीति

राजगीर में लगेगा RLM का बड़ा मंथन शिविर, शिक्षा और संगठन विस्तार की बनेगी नई रणनीति

पटना(PATNA) : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम को लेकर बड़ी घोषणा की है. पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि 20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में पार्टी का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस शिविर में पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी. पार्टी के पदाधिकारी अपने विचार और सुझाव रखेंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा छात्र और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाता रहा है. इसलिए विमर्श शिविर में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर भी विशेष चर्चा की जाएगी. शिक्षा के क्षेत्र में किन मुद्दों पर पार्टी को आगे काम करना चाहिए, इस पर पदाधिकारियों से सुझाव लिए जाएंगे.

पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति पर भी मंथन

कुशवाहा ने संगठन के विस्तार को भी शिविर का प्रमुख विषय बताया. उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द सदस्यता अभियान चलाएगी. इसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.  नए लोगों को संगठन से जोड़ने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति पर भी मंथन होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि तीन दिवसीय शिविर में पार्टी से जुड़े सभी लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है. इसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे.

तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च से जुड़े सवाल पर ने कसा तंज

वहीं, तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च से जुड़े सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा, “तेजस्वी यादव विदेश से लौटे हैं और अभी फुर्सत में हैं इसलिए मार्च कर रहे हैं.”