छठ पर्व के बीच तेजस्वी का सियासी धमाका, भाजपा आरएसएस और NDA विधायकों को लेकर किया बड़ा हमला
बिहार समेत देश भर में विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावार है. इसी कड़ी में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर जम कर निशाना साधा.
पटना: बिहार समेत देश भर में विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावार है. इसी कड़ी में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर जम कर निशाना साधा. तेजस्वी यादव ने अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर जोरदार हमला किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा और एनडीए सरकार पर अपराधी तथा भ्रष्टाचार करने वाले लोगों संरक्षण देने का भी आरोप लगाया. उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष पर भी निशाना साधा वहीं विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर सरकारी जमीन पर कब्जा के कथित आरोप के मुद्दे पर भी तीखे तंज कसा है.
NDA के विधायक और मंत्री हैं अपराध में शामिल
तेजस्वी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री खुद आपराधिक प्रवृत्ति के हैं तथा उनके संरक्षण में विधायक तथा मंत्री का मनोबल दुगुना हो जाता है. वे लोग आम नागरिक के साथ ही जमीन कब्जा करने, सरकारी अधिकारी की हुआ करवाने, भ्रष्टाचार, रंगदारी, लूट समेत अन्य आपराधिक कारनामों को अंजाम देते हैं. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं। 𝐍𝐃𝐀 के विधायक ही अब जनता को लूट रहे है. भ्रष्टाचार और अपराध सभी सीमाएं तोड़ चुका है. विगत दिनों में एनडीए विधायकों द्वारा किये जा रहे जुर्म और अनैतिक कार्यों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का क्या कहना है?
भजन गा कब्जा कर रही जमीन
तेजस्वी यादव ने मैथिली ठाकुर और उनके पिता को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा विधायक और उनके पिता रमेश ठाकुर ने दरभंगा के ताराडीह में सैकड़ों करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन, सार्वजनिक सड़क, सामूहिक श्राद्ध स्थल और निजी भूखण्डों पर कब्जा करने का आरोप लगाया और कहा कि स्थानीय प्रशासन ने इसकी पुष्टि भी कर दी है. तेजस्वी ने कहा कि 'बताइए भला- गर्भ में कथित जंगलराज देखने वाली विधायक अब मंगलराज में भजन गाकर सरकारी एवं ग्रामीणों की जमीन कब्जा रही है.'
नितिन नबीन और संजय सरावगी का करीबी दुर्दांत लुटेरा
तेजस्वी यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश संजय सरावगी को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि और राष्ट्रीय अध्यक्ष के करीबी दरभंगा के पूर्व नगर/मंडल महामंत्री और दुर्दांत लुटेरे विशाल महासेठ ने अपनी हथियारबंद गैंग के साथ दरभंगा में पश्चिम बंगाल के एक सर्राफा कारोबारी के ड्राइवर को गोली मारकर लगभग 𝟔𝟐 किलोग्राम चांदी और नकदी लूट ली. इस भाजपाई लूट की घटना पर सम्राट चौधरी एंड गैंग के मुँह में दही जम गया. यह गैंग अभी अपराधियों की जाति खोजने और मामले से ध्यान भटकाने में व्यस्त है.
RSS के लोग करते हैं हथियार और गोला बारूद की तस्करी
तेजस्वी यादव ने आरएसएस पर भी हमला किया और कहा कि बिहार में 𝐑𝐒𝐒 से जुड़े चंदन तिवारी, अभिषेक तिवारी, लालटू कुमार और सरस कुमार से 𝟒𝟒,𝟎𝟎𝟎 जिंदा कारतूस पकड़े गए है. बताया जाता है कि इस तस्करी गैंग ने कई टन बम-गोला-बारूद की भी तस्करी की है. बेलसंड से चिराग पासवान की 𝐋𝐉𝐏𝐑 पार्टी के एनडीए विधायक ने मुजफ्फरपुर एवं सीतामढ़ी जिलों में कई सौ करोड़ों की जमीन कब्जाई. पुलिस का ही कहना है कि ये 𝟓𝟎 गुर्गों की गैंग है जो रंगदारी और गरीबों की जमीन कब्जाने का काम करती है. 𝐋𝐉𝐏𝐑 के ही एक 𝐍𝐃𝐀 विधायक का नाम रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या में आया. सरकारी अधिकारी की पत्नी के अनुसार कमीशन नहीं देने पर 𝐋𝐉𝐏𝐑 विधायक ने उनके पति की हत्या करवाई.
NDA सरकार में मंत्री ने दिल्ली में भी किया कांड
तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके और चिराग की पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भागलपुर में 𝐋𝐉𝐏𝐑 के ही एक 𝐍𝐃𝐀 विधायक ने 𝟏𝟎 राउंड फायरिंग कर जमीन कब्जाई. बिहार सरकार के एक मंत्री पर दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मामले को दबाने के लिए कथित लेन-देन के मामले का खुलासा एनडीए सरकार के चाल-चरित्र और चेहरे को दर्शाता है. इन सारे मुद्दों पर तीखे तंज कसते हुए तेजस्वी ने राज्य की एनडीए सरकार से सवाल भी किया कि आप जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं.