मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ने के CM की अपील पर राजद का बड़ा हमला, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा '1 वर्ष भी नहीं चली और...'

बिहार में सरकार बिजली उपभोक्ताओं को प्रति महीने 125 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है. इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों से अपील की है कि जो लोग सक्षम हैं वह 125 यूनिट मुफ़्त बिजली का लाभ स्वेच्छा से छोड़ कर सकते हैं.

मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ने के CM की अपील पर राजद का बड़ा हमला, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा '1 वर्ष भी नहीं चली और...'

पटना: बिहार में सरकार बिजली उपभोक्ताओं को प्रति महीने 125 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है. इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों से अपील की है कि जो लोग सक्षम हैं वह 125 यूनिट मुफ़्त बिजली का लाभ स्वेच्छा से छोड़ कर सकते हैं. इसके लिए राज्य सरकार 1 दिसंबर से एक विशेष अभियान की शुरुआत करेगी जिसके तहत उपभोक्ता मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ सकते हैं. सीएम सम्राट की इस अपील पर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गई है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने भी सीएम सम्राट और राज्य सरकार पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने नियुक्ति और 125 यूनिट मुफ़्त बिजली को लेकर सरकार पर जम कर निशाना साधा.

राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा कि सरकार अपने ही फैसले को पलटने की तैयारी में है. योजना शुरू किए अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है और सरकार इस योजना को बंद करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा की सहमति से 125 यूनिट बिजली मुफ्त में देने का निर्णय लिया था लेकिन अब सम्राट सरकार इसे बंद करने की कवायद में जुटी हुई है.

इसके साथ ही राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने विधान परिषद में नियुक्ति पर भी सवाल उठाया और कहा कि राज्य में सभी नियुक्तियों में गड़बड़ी की गई है. यह मामला सिर्फ विधान परिषद का नहीं है बल्कि सारी नियुक्तियों की है. अगर इन चीजों की जांच की जाए तो राज्य में की गई सभी नियुक्तियों में गड़बड़ी सामने आएगी.

बता दे कि अभी हाल ही में सीएम सम्राट ने कहा था कि बिहार में बिजली अनुदान पर सरकार एक बड़ी राशि खर्च कर रही है. राज्य के जो सक्षम लोग हैं अगर स्वेच्छा से मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ना चाहते हैं तो वह छोड़ सकते हैं. सीएम सम्राट ने कहा कि इसके लिए एक दिसंबर से सरकार अभियान चलाएगी जिसके तहत लोग मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ सकते हैं. सीएम सम्राट के इस फैसले का जदयू ने भी समर्थन किया है. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि जो लोग सक्षम हैं अगर वह मुफ्त बिजली योजना का लाभ छोड़ते हैं तो उसका उपयोग किसी अन्य जनकल्याणकारी योजना में किया जा सकेगा.