बड़ी खबर : नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चौधरी की विधायकी पर मंडराया खतरा ? राजभवन ने महाधिवक्ता से मांगी राय
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और मंत्री अशोक चौधरी आए दिन अक्सर विवादों में घिर रहे हैं. एक बार फिर उनके विधान परिषद सदस्य तथा मंत्री रहते हुए सहायक प्राध्यापक के पास नियुक्ति का विवाद सामने आया है
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और मंत्री अशोक चौधरी आए दिन अक्सर विवादों में घिर रहे हैं. एक बार फिर उनके विधान परिषद सदस्य तथा मंत्री रहते हुए सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति का विवाद सामने आया है. इस मामले में राज्यपाल सहायक सवाल उठाया है. राज्यपाल सचिवालय ने स्पष्ट कर दिया है कि वह दोहरे लाभ के पद पर नहीं रह सकते हैं. राज्यपाल सचिवालय ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि टीचिंग पोस्ट रहने पर ऑफिस-ऑफ-प्राफिट नियमों के तहत उन्हें अयोग्य ठहराया जा सकता है. इस पूरे मामले में राज्यपाल सैयद अता हसनैन के निर्देश पर महाधिवक्ता से राय मांगी गई है. राज्यपाल सचिवालय के नोट में उनकी परिवीक्षा अवधि के दौरान ली गई छुट्टी को अवैध बताया गया है. साथ ही चेतावनी दी है कि शिक्षण पद पर बने रहना लाभ के पद से जुड़े नियमों के तहत उनकी अयोग्यता का कारण बन सकता है.
बता दें कि डॉ अशोक चौधरी ने इसी वर्ष 17 फरवरी को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अधीनस्थ पटना के एएन कालेज में राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था, लेकिन कार्यभार संभालने के अगले ही दिन वे छुट्टी पर चले गए थे. राज्यपाल सचिवालय ने इस मामले में उनकी छुट्टी को लेकर आपत्ति जतायी है. साथ ही यह सवाल भी उठाया है कि एक व्यक्ति एक साथ मंत्री, विधान परिषद सदस्य और सहायक प्राध्यापक जैसे पदों पर कैसे बना रह सकता है. 19 अगस्त को यह मामला विश्वविद्यालय सिंडिकेट के सामने आया था, जिसने नियमों का हवाला देते हुए उनका अवैतनिक छुट्टी का आवेदन खारिज कर दिया गया था और मार्गदर्शन के लिए प्रस्ताव बिहार लोकभवन भेज दिया गया था.