PM के दौरा को लेकर जदयू भी जुटी है तैयारी में, डिप्टी सीएम ने कहा नीतीश का सम्मान सराहनीय

आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर भाजपा तैयारी में तो जुटी ही ही है, दूसरी तरफ अन्य घटक भी अपने स्तर से तैयारी में जुटी हुई है

PM के दौरा को लेकर जदयू भी जुटी है तैयारी में, डिप्टी सीएम ने कहा नीतीश का सम्मान सराहनीय

पटना: आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर भाजपा तैयारी में तो जुटी ही ही है, दूसरी तरफ अन्य घटक भी अपने स्तर से तैयारी में जुटी हुई है. इसी कड़ी में मंगलवार को उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने जदयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. मीडिया को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री का बिहार आगमन ऐतिहासिक होगा. इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से लोग शामिल होंगे. अभी अभी दिवाली और छठ पर्व बीता है, इस दौरान लोग वैसे भी एक दूसरे से मुलाकात करते हैं ऐसे में प्रधानमंत्री का आगमन काफी लाभदायक भी होने जा रहा है.

उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं. वह इस कार्यक्रम के माध्यम से वैशाली और समस्तीपुर को संयुक्त रूप से कई तरह के फायदे देंगे. उप मुख्यमंत्री ने कच्ची दरगाह - बिदुपुर पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने को लेकर कहा कि यह सरकार का महत्वपूर्ण कदम है. मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार ने इस पुल के निर्माण की शुरुआत की थी और कई बार कार्यों का निरीक्षण करने भी गए थे. उन्हें अगर कुछ कमी दिखती थी तो अधिकारियों को कड़े निर्देश भी देते थे. नीतीश कुमार के मेहनत का ही फल है कि आज बिहार विकसित राज्य बनने के पथ पर अग्रसर है.

उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के कामों को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर पुल का नाम रखने का उनका फैसला दिल को छू लेने वाला है. नीतीश कुमार जब बिहार की सत्ता में आए थे तब से लेकर आज तक लगातार काम करते रहे और यही वजह है कि लोग उन्हें पसंद करते हैं. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने पुल का नाम उनके नाम पर रख कर जो सम्मान दिया है वह काबिलेतारीफ है.

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने निशांत कुमार को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कहा कि निश्चित रूप से उन्हें बनना चाहिए. निशांत कुमार में वह योग्यता है जिसके आधार पर बड़ी जिम्मेवारियों का निर्वहन कर सकते हैं. निशांत कुमार जदयू के भी सर्वमान्य नेता हैं और नीतीश कुमार के बाद वह नेतृत्व भी करेंगे. पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की मांग पर ही निशांत कुमार पार्टी और सरकार में शामिल हुए हैं. 

Image