जंतर मंतर प्रदर्शन को लेकर पटना में पुलिस प्रशासन अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक सुरक्षा बल तैनात
दिल्ली प्रदर्शन को देखते हुए पटना मे भी प्रसाशन अलर्ट मोड पर हैं गांधी मैदान में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती कर दी गई है. जेपी गोलंबर पर CRPF और बिहार पुलिस के जवान तैनात है, पटना में कई जगहों पर बैरिकेडिंग की जा रही है और साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है.
पटना(PATNA): मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR में गड़बड़ी के मुद्दे पर आज दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन हैं, इसी को देखते हुए पटना से दिल्ली जाने वाली चार प्रीमियम ट्रेनें आज रद्द कर दी गई हैं, ट्रेन रद्द का यह फैसला उन ट्रेनों पर लागू होगा जो शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली थीं और शनिवार सुबह तय समय के दौरान दिल्ली और हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थीं. रेलवे के हिसाब से ट्रैफिक एडवाइजरी में 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक सेंट्रल दिल्ली और दोनों रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी जाम की आशंका जताई गई है, और इस कदम को इस लिए उठाया गया है ताकि आम लोगों को कोई भी तकलीफ ना हो.
कहाँ कहाँ की गई है तैनाती
संभावित मार्च और प्रदर्शन को लेकर पटना में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं और गांधी मैदान में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती कर दी गई है. जेपी गोलंबर पर CRPF और बिहार पुलिस के जवान तैनात है, पटना में कई जगहों पर बैरिकेडिंग की जा रही है और साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है.