तिलक समारोह में जमकर हो रही थी फायरिंग, अचानक युवक की कनपटी में जा लगी गोली, जानिए कहां का है मामला

बिहार में शादियों का मौसम शुरू हो गया है और इन दिनों हर्ष फायरिंग की घटनाएं भी काफी सामने आ रही है. हर्ष फायरिंग की वजह से कई बार अनहोनी की खबरें भी सामने आती है.
तिलक समारोह में जमकर हो रही थी फायरिंग, अचानक युवक की कनपटी में जा लगी गोली, जानिए कहां का है मामला

पटना: बिहार में शादियों का मौसम शुरू हो गया है और इन दिनों हर्ष फायरिंग की घटनाएं भी काफी सामने आ रही है. हर्ष फायरिंग की वजह से कई बार अनहोनी की खबरें भी सामने आती है. हालांकि पुलिस एक तरफ कार्रवाई भी कर रही है तो दूसरी तरफ लोगों से अपील भी करती है कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग न करें लेकिन बावजूद इसके लोग मानने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है राजधानी पटना से सटे बिक्रम थाना क्षेत्र से जहां हर्ष फायरिंग की वजह से तिलक की खुशी ग़म में बदल गई.

घटना विक्रम के महजपुरा गांव की है जहां बुधवार की देर रात एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में एक युवक जख्मी हो गया. गोली युवक के कनपटी में लग गई जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों ने आननफानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. जानकारी के अनुसार, गांव में बुधवार की रात तिलक समारोह आयोजित किया गया था. समारोह में लोग जश्न मना रहे थे. इसी दौरान किसी ने कथित तौर पर हर्ष फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान एक गोली संतु साव की कनपटी में जा लगी. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा. अचानक हुई इस घटना से समारोह में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे.