पटना(PATNA):चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने अपने कोचिंग संस्थान पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. क्लास रूम में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके बॉडीगार्ड द्वारा की गई फायरिंग आत्मरक्षा के तहत की गई थी. खान सर ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि घटना के दौरान उनके सुरक्षा कर्मी ने गोली चलाई, लेकिन उनका दावा है कि यह किसी व्यक्ति को निशाना बनाकर नहीं बल्कि खुद की और संस्थान में मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए किया गया कदम था.
सभी को है आत्मरक्षा का अधिकार
उन्होंने कहा कि घटना के समय हालात बेहद तनावपूर्ण थे और पुलिस को मौके पर पहुंचने में समय लग रहा था. ऐसे में सुरक्षा गार्ड की जिम्मेदारी लोगों की रक्षा करना थी.खान सर ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति पर हमला हो जाए और सुरक्षा कर्मी को गंभीर रूप से घायल कर दिया जाए, तो क्या वह हाथ पर हाथ रखकर बैठा रहे.उन्होंने कहा कि उनके घर और संस्थान की सुरक्षा में तैनात गार्ड पर हमला किया गया था और उसे अधमरा कर दिया गया था. ऐसे हालात में आत्मरक्षा का अधिकार सभी को है.
फायरिंग किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं
खान सर ने यह भी कहा कि कुछ लोग पूरे मामले को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश कर रहे है और ऐसा माहौल बनाया जा रहा है मानो कोई बड़ी साजिश हुई हो उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि कुछ लोगों की मंशा ऐसी प्रतीत होती है जैसे वे चाहते हों कि उनके साथ कोई अनहोनी हो जाए साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि फायरिंग किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं की गई थी, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से की गई कार्रवाई थी. हालांकि मामले की जांच पुलिस कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है.ऐसे में अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.
भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में साले को ट्रेन पकड़वाने जा रहे जीजा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच कर फर...
हजारीबाग में जमीन विवाद से परेशान एक युवक 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक ने दाखिल-खारिज में गड़बड़ी और प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीओ को मौके पर बुलान...
शांति और मानवता का संदेश देने वाली शॉर्ट फिल्म 'नो मोर वॉर' का चयन विवेकानंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, कोलकाता और श्रीलंका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए हुआ है. फिल्म य...
झारखंड में दो सीट पर राज्यसभा का चुनाव होना है. नामांकन की प्रक्रिया जारी है. इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा की बड़ी बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में हुई. जिसमें निर्...
मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. ऐसे में रसोई में मौजूद दालचीनी और नींबू जैसे प्राकृतिक तत्व इम्यूनिटी ब...
दुमका में टेलीकॉम कंपनी के एक मैनेजर को पश्चिम बंगाल की दुर्गापुर पुलिस ने नाबालिग बेटी के साथ कथित यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया.पत्नी की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के त...