पटना की सड़कें होंगी सोलर लाइट से रोशन, बिजली की बचत के साथ दूर होगा अंधेरा

पटना में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी की जा रही है. इससे सड़कों पर बेहतर रोशनी के साथ बिजली की खपत कम करने में मदद मिल सकती है.

पटना की सड़कें होंगी सोलर लाइट से रोशन, बिजली की बचत के साथ दूर होगा अंधेरा

पटना (PATNA) : बिहार की राजधानी पटना में रात के समय सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी की जा रही है. योजना के तहत उन इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है, जहां पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण लोगों को रात में आवागमन में परेशानी होती है. संबंधित अधिकारियों को जरूरत वाले स्थानों की पहचान कर योजना को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है.

सौर ऊर्ज से जगमगांगी पटना की सड़कें 

सोलर स्ट्रीट लाइट सामान्य बिजली पर निर्भरता कम करने में मदद करती हैं. इनमें लगे सोलर पैनल दिन के समय सूर्य की रोशनी को ऊर्जा में बदलते हैं. यह ऊर्जा बैटरी में जमा होती है और रात होते ही स्ट्रीट लाइट को रोशन करने में इस्तेमाल की जाती है.पटना में इस तकनीक का विस्तार होने से शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को मजबूत करने के साथ बिजली की खपत कम करने में भी मदद मिल सकती है.

कम रौशनी वाले इलाकों को मिल सकती है प्राथमिकता 

शहर में कई सड़कें, गलियां और सार्वजनिक स्थान ऐसे हैं, जहां रात के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था की जरूरत महसूस होती है. योजना के तहत ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर सोलर लाइट लगाने पर प्राथमिकता दी जा सकती है. पर्याप्त रोशनी होने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ वाहन चालकों को भी सुविधा मिलेगी. खासकर देर रात आवागमन वाले इलाकों में बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग उपयोगी साबित हो सकती है.

बिजली खर्च घटने में भी मिलेगी मदद

सोलर स्ट्रीट लाइट का फायदा केवल शहर को रोशन करने तक सीमित नहीं है. सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से पारंपरिक बिजली की खपत घटाई जा सकती है. लंबे समय में इससे स्ट्रीट लाइट पर होने वाले बिजली खर्च को नियंत्रित करने में भी मदद मिलने की संभावना है.सौर ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत होने के कारण पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प मानी जाती है. इसलिए सोलर लाइट का विस्तार शहर को ऊर्जा के लिहाज से अधिक सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है.

योजना जमीन पर उतरने का इंतजार 

पटना में सोलर स्ट्रीट लाइट का विस्तार शहर की बुनियादी सुविधाओं में बड़ा बदलाव ला सकता है. हालांकि इसका वास्तविक असर योजना के क्रियान्वयन पर निर्भर करेगा. किन इलाकों में सबसे पहले लाइट लगाई जाएगी और काम कितनी तेजी से पूरा होगा, इस पर लोगों की नजर रहेगी. योजना निर्धारित तरीके से आगे बढ़ती है तो आने वाले समय में पटना की कई सड़कें रात में सौर ऊर्जा से रोशन नजर आ सकती हैं.