पटना: पंखा ठीक करते समय लगा करंट, रेलवे कर्मी की ससुराल में दर्दनाक मौत
पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के बहरामा गांव में ससुराल में पंखा ठीक करते समय रेलवे कर्मी मनोहर चौधरी (35) की करंट लगने से मौत हो गई. हादसे के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
पटना(PATNA):बिहार की राजधानी पटना से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां ससुराल में पंखा ठीक करने के दौरान दामाद की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि पंखा लगाने के दौरान अचानक करंट लगने से ये हादसा हो गया.पुरा मामला पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत बहरामा गांव का है.जहां रेलवे कर्मी मनोहर चौधरी (35) की करंट लगने से मौत हो गई.
पंखा ठीक करते समय लगा करंट
बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने ससुराल में पंखा लगा रहे थे, तभी 440 वोल्ट करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह नीचे फर्श पर गिर गए. फर्श पर पानी फैला हुआ था, जिससे वह वहीं बेसुध हो गए. कुछ देर बाद परिजनों ने उन्हें फर्श पर पड़ा देखा, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें बेड पर लिटाया और राख से मालिश करते हुए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मृतक को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया.
पढ़िये मृतक के भतीजे ने क्या बताया
मृतक के भतीजे सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि उन्हें जैसे ही करंट लगने की जानकारी मिली, वह दौड़कर घर पहुंचे. उन्होंने देखा कि उन्हें बेड पर लिटाया गया है और उन्हें राख से मालिश की जा रही थी. इसके बाद वह आनन-फानन में निजी क्लीनिक पहुंचे, जहां से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल रेफर किया गया. घटना को लेकर उन्होंने बताया कि वह पंखा बना रहे थे, तभी 440 वोल्ट करंट तार की चपेट में आ गए. वह पंखा मिस्त्री नहीं थे, लेकिन तार जोड़ना या ऐसी चीजें ठीक करना उन्हें आता था. वह रेलवे में जॉब करते थे.