टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बिहार के अलग-अलग जिलों से आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ ऐसे वीडियो और तसवीरें देखने को मिलती है जो काफी ज्यादा हैरान करती है जहां जमीनी विवाद या छोटी-मोटी बहस में लोग एक दूसरे के जान के दुश्मन बन जाते है और लाठी डंडे और हथियार लेकर मारपीट करने लगते है.एक ऐसा ही वीडियो बिहार के बाढ़ अनुमंडल से वायरल हो रहा है.जिसमें दो पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसाते हुए दिख रहे है.
एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसा रहे है लोग
बताया जा रहा है कि पूरा मामला बढ़ थाना क्षेत्र के कजमुनीचक वार्ड नंबर 18 का है जहां किसी पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि कुछ लोग एक दूसरे पर लाठी बरसाते हुए दिख रहे है जिसमे पुरुष के साथ महिलाएं भी शामिल है. जो एक दूसरे के ऊपर वार करते हुए दिखाई दे रही है.वही लोग गाली भी दे रहे है. जानकारी के मुताबिक यह वीडियो 8 जून का है जो आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मामले की जांच कर रही है पुलिस
अब तक जो जानकारी सामने आई है उसमें मुताबिक दोनों पक्ष के लोगों ने थाने में शिकायत दी है जिस पर पुलिस जांच कर रही है.हालांकी हमारा चैनल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.आपको बता दें कि इस तरीके के वीडियो आए दिन हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलते है जो कहीं ना कहीं येन सवाल खड़े करते है कि लोग एक दूसरे से खुद ही नहीं फ़ैसला कर लेंगे या इसके लिए प्रशासन के पास भी जाएंगे.

