खान सर पर बिहार सरकार का शिकंजा क्यों? पहले मारपीट-फायरिंग केस, अब फायर सेफ्टी को लेकर कार्रवाई

खान सर पर बिहार सरकार का शिकंजा क्यों? पहले मारपीट-फायरिंग केस, अब फायर सेफ्टी को लेकर कार्रवाई

 

पटना(PATNA): पटना में चल रहे कोचिंग विवाद के बीच अब खान सर की कोचिंग एक नई मुश्किल में घिरती नजर आ रही है.फायर सेफ्टी नियमों के पालन को लेकर बड़ा सवाल उठा है और अधिकारियों की ओर से कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं.

खान सर और उनकी कोचिंग को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब फायर सेफ्टी का मुद्दा सामने आया है.जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की जांच शुरू की है.इसी दौरान खान सर की कोचिंग में भी फायर सेफ्टी से जुड़े नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाए गए हैं.

एक तरफ खान सर के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है तो दूसरी तरफ उनके कोचिंग संस्थान में फायर सेफ्टी के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, बिहार अग्निशमन सेवा के DIG मनोज कुमार नट ने इस बात की जानकारी दी है कि खान ग्लोबल स्टडीज में कई तरह की त्रुटियां पाई गई है, 15 दिनों के अंदर अगर मानकों का पालन नहीं किया गया तो खान सर के कोचिंग पर ताला लटक सकता है.