बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! मुख्यमंत्री ने की अपराध को लेकर हाई लेबल मीटिंग  

बिहार में बढ़ते अपराध के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाई लेबल मीटिंग की है. जिसमें संगठित गिरोह से लेकर मनचलों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया गया.

बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! मुख्यमंत्री ने की अपराध को लेकर हाई लेबल मीटिंग

पटना: बिहार में बढ़ते अपराध के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाई लेबल मीटिंग की है. जिसमें संगठित गिरोह से लेकर मनचलों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया गया. जिससे राज्य में उठ रहे असुरक्षा के सवाल को खत्म किया जा सके. इस बैठक में उपमुख्यमंत्री,गृह सचिव,पुलिस महानिदेशक समेत कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहे.     

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा की. जिसमें अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और कानून का राज स्थापित करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.सीएम ने गृह सचिव और डीजीपी को साफ कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों पर तुरंत एक्शन करें.

शहर और ग्रामीण इलाकों में सही तरीके से पेट्रोलिंग हो यह सुनिश्चित किया जाए. जिले के सीनियर अधिकारी उनके जिले में हो रही अवैध गतिविधि में शामिल लोगों पर कार्रवाई करें. शराब तस्करी से लेकर हथियार और अन्य मामले पूर्व में जेल गए अपराधियों पर थाना स्तर से नजर रखा जाए. जिससे वह दोबारा उस काम में शामिल ना हो.  

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाए.  उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन, सुरक्षा और न्याय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने पर जोर दिया. सरकार का लक्ष्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर बिहार में कानून का राज सुनिश्चित करना है.