पटना (PATNA): पटना के चर्चित शिक्षक खान सर गोली बारी विवाद में बुरे फंस गए. पहले उनके बॉडी गार्ड को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया. जिसके बाद बॉडी गार्ड के बयान पर खान सर पर भी केस दर्ज किया गया है. केस दर्ज होने के बाद अब खान सर पटना कोर्ट पहुंच कर सरेंडर कर सकते है. इस सूचना पर पटना कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
बता दे कि पूरा विवाद 2 जून को शुरू हुआ. जब खान के कोचिंग सेंटर पर हंगामा हुआ. इस हंगामा में खान के बोर्ड और होर्डिंग को तोड़ा गया. उनके एक गार्ड के साथ मारपीट की गई. जिसके बाद इसका आरोप ज्ञान बिन्दु संस्थान के निदेशक रौशन सर पर लगा. खान सर के सहयोगी ने एक केस दर्ज कराया और पटना पुलिस ने रौशन सर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
इस घटना के बाद खान सर के बॉडी गार्ड का एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें उनके बॉडी गार्ड फायरिंग करते दिखे. वीडियो वायरल होने के बाद दोनों बॉडी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन दोनों गार्ड से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली की खान के कहने पर गोली चलाई थी. इस बयान के बाद पुलिस ने खान सर के ऊपर केस दर्ज किया.
जिसके बाद अब खान सर के सरेंडर करने की सूचना है.फैजल खान उर्फ खान सर किसी भी समय पटना सिवल कोर्ट पहुंच कर सरेंडर कर सकते है. साथ ही उनके अधिवक्ता के द्वारा सरेंडर के बाद बेल के लिए आवेदन दिया जाएगा. जिसपर कोर्ट का क्या निर्णय होता है. इसपर पूरे बिहार की नजर है. क्या खान सर जेल जाएंगे या कोर्ट से उन्हे जमानत मिल जाएगी.