पटना फायरिंग केस में नया मोड़: खान सर पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR

पटना फायरिंग केस में नया मोड़: खान सर पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR

पटना (PATNA):पटना के चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर लोकप्रिय खान सर अब कानूनी जांच के घेरे में आ गए है. उनके कोचिंग सेंटर पर 2 जून को हुई फायरिंग की घटना के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना को लेकर खान सर ने पास के ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर पर आरोप लगाया था, लेकिन हाल ही में एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामला और उलझ गया है, जिसमे दो लोगों की गिरफ्तारी हुए जो खान सर के सुरक्षा गार्ड है.

खान सर पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR

बताया जा रहा है कि इस मामले में कदम कुआं थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई है.पुलिस का कहना है कि स्टेटमेंट और सबूतों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है.फिलहाल इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और किसी भी समय खान सर से पूछताछ की जा सकती है.पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि फायरिंग की घटना में बॉडीगार्ड की भूमिका क्या थी और इसके पीछे असली वजह क्या है.

आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं भी जोड़ी गई

बताया जा रहा है कि इस मामले में आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं भी जोड़ी गई है.हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है, और पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.