पटना (BIHAR) : बिहार में एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त होने के बाद बिहार सरकार के मंत्री निशांत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बैठक बेहद सकारात्मक और सफल रही. उन्होंने बताया कि बैठक में सरकार और संगठन को लेकर कई अहम विषयों पर चर्चा हुई और यह तय किया गया कि आने वाले समय में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता के हित में काम किया जाएगा.
हर वर्ग के लोगों तक विकास का लाभ पहुंच सके
मंत्री निशांत ने कहा कि एनडीए सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के लोगों का विकास और उनकी समस्याओं का समाधान करना है. उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याण की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाएगी ताकि हर वर्ग के लोगों तक विकास का लाभ पहुंच सके
पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगे
उन्होंने अपने पिता के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पिता ने जनता के लिए जो काम किए हैं, उन्हें आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि विकास की उस सोच और कार्यशैली को आगे लेकर जाने के लिए वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगे.
जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे
मंत्री निशांत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार और संगठन पूरी मजबूती के साथ मिलकर काम करेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के सभी सहयोगी दल एकजुट होकर बिहार के विकास को नई गति देंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे.
बेहतर सुविधाएं मिल सके
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है. सरकार का प्रयास रहेगा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.
बैठक के बाद मंत्री निशांत के इस बयान को सरकार की आगामी कार्ययोजना और जनहित के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है. उन्होंने दोहराया कि सरकार का हर फैसला जनता के हित को ध्यान में रखकर लिया जाएगा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में संगठन और सरकार मिलकर बिहार के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे.

