रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार में 10 लाख महिलाओं के घर लगेगा सोलर, बिल होगा कम
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य की करीब 10 लाख जीविका दीदियों के घरों की छत पर सोलर सिस्टम लगाया जाएगा. सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2027 तक पीएम सूर्य घर योजना के तहत यह सुविधा पहुंचाना है, जिससे बिजली बिल में बचत के साथ परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है.
टीएनपी डेस्क(TNP DESK):रक्षाबंधन को लेकर बिहार सरकार ने बिहार की 10 लाख महिलाओं को बहुत बड़ा गिफ्ट दिया है जहां सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य के करीब 10 लाख जीविका दीदियों के घरों पर सोलर लगाया जाएगा. यानी अब जीविका दीदियों के घरों को सौर से जोड़ने की तैयारी सरकार कर रही है इन लाभुक परिवार के घरों के छत पर सोलर पैनल लगाने की योजना पर सरकार काम करेगी. जहां सीएम सम्राट चौधरी के मुताबिक इन सभी परिवार के लिए बिजली की खपत कम होगी जिसमें बिजली बिल बचने की वजह से अर्थिक रूप से मज़बूती मिलेगी.
महिलाओं को पीएम सूर्य घर योजना का लाभ दिलाने का संकल्प
पटना के बापू सभागार में जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर महिलाओं को पीएम सूर्य घर योजना का लाभ दिलाने का संकल्प बिहार सरकार ने लिया है. सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2027 तक करीब 10 लाख जीविका दीदियों के घरों की छत पर सोलर सिस्टम लगाने का है. सोलर सिस्टम लगने से बिजली बिल में काफी कमी आने की उम्मीद है. बिजली की खपत कम होने से परिवारों के खर्च में भी कमी आएगी और इससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी.
जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम
आपको बता दें कि सीएम सम्राट चौधरी ने जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इसे एक बड़ा कदम बताया है. उनका कहना है कि बिजली बिल में बचत का असर सीधे तौर पर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा. बिजली बिल में जो पैसा बचेगा, उसका इस्तेमाल परिवार के दूसरे जरूरी कामों या रोजगार से जुड़े कार्यों में किया जा सकेगा. इससे परिवार की आय बढ़ाने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिल सकती है.
बिजली के बढ़ते खर्च से राहत मिलने की उम्मीद
सरकार के इस फैसले से जीविका दीदियों के परिवारों को बिजली के बढ़ते खर्च से राहत मिलने की उम्मीद है. घर की छत पर सोलर सिस्टम लगने के बाद सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिससे पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम हो सकती है. साथ ही बिजली बिल में होने वाली बचत परिवारों के लिए आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित हो सकती है.
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी मदद
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार कई स्तरों पर काम कर रही है. इसी कड़ी में जीविका दीदियों के घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. सरकार का लक्ष्य तय समय सीमा के भीतर करीब 10 लाख जीविका दीदियों के घरों तक सोलर सिस्टम की सुविधा पहुंचाना है.रक्षाबंधन के मौके पर की गई इस घोषणा से राज्य की लाखों जीविका दीदियों को आने वाले समय में बिजली खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, बिजली बिल में बचने वाली राशि का इस्तेमाल परिवार की जरूरतों और रोजगार के दूसरे साधनों में किया जा सकेगा. इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है.