79वें जन्मदिन पर लालू यादव का ग्रैंड सेलिब्रेशन, राबड़ी आवास में परिवार और कार्यकर्ताओं संग मनाएंगे जश्न

राजद सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav ने 79वें जन्मदिन की शुरुआत परिवार के साथ केक काटकर की. Tejashwi Yadav, Misa Bharti और Tej Pratap Yadav ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दीं. राबड़ी आवास में भव्य आयोजन और भोज की तैयारी की गई है.

79वें जन्मदिन पर लालू यादव का ग्रैंड सेलिब्रेशन, राबड़ी आवास में परिवार और कार्यकर्ताओं संग मनाएंगे जश्न

TNP DESK- आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वें जन्मदिन है. लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर राबड़ी आवास में पूरे परिवार ने लालू यादव का जन्मदिन केक काट कर देर रात मनाया.

Image

बेटे तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पर अपने पिता को जन्मदिन की बधाई भी दी

Image

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर जबरदस्त तैयारी की गई है. लालू यादव अपने परिवार के साथ साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भी केक काटेंगे. अरसे बाद लालू अपना जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं. इस मौके पर राबड़ी आवास पर भोज की तैयारी है.आवास खाली करने से पहले लालू परिवार के लिए राबड़ी आवास से यह आखिरी बड़ा सेलिब्रेशन होगा.