बड़ी खबर: खान सर की गिरफ्तारी पर 20 जून तक लगी रोक, कोर्ट से मिली बड़ी राहत

बड़ी खबर: खान सर की गिरफ्तारी पर 20 जून तक लगी रोक, कोर्ट से मिली बड़ी राहत

पटना (PATNA): बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है.जहां फैजल खान उर्फ खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनवाई के दौरान उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. इस आदेश के बाद फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर भी रोक लग गई है.खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर 20 जून को सुनवाई होगी.

अगली सुनवाई तक खान सर के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं

आपको बता दें कि 8 जून सोमवार को  खान सर की ओर से अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दाखिल किया गया था.जिसको लेकर आज सुनावाई हुई. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने केस डायरी तलब कर ली और पुलिस को निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक खान सर के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए.

पढ़िये खान सर के वकील ने क्या कहा है

खान सर के अधिवक्ता अरविंद कुमार मऊआर ने न्यायालय के आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 20 जून को निर्धारित की है. तब तक पुलिस उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई कठोर या दंडात्मक कदम नहीं उठा सकेगी साथ ही अदालत ने मामले से संबंधित केस डायरी भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

अगली सुनवाई पर टिकी सबकी निगाहें

आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों से खान सर से जुड़े इस मामले को लेकर काफी चर्चा रही है और पुलिस की कार्रवाई के बीच कानूनी प्रक्रिया लगातार जारी है.फिलहाल अदालत के आदेश के बाद खान सर को अस्थायी राहत मिल गई है, जबकि मामले की अगली सुनवाई और केस डायरी के अवलोकन के बाद न्यायालय आगे का निर्णय लेगा.