केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जब बिहार के मुख्यमंत्री बनेगें तो कैसा होगा बिहार? लड़की के सवाल पर क्या दिया जवाब

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से जब एक लड़की ने पूछा कि --अगर आप बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे, तो क्या करेंगे? सीधा जवाब देने के बाद बजाए चिराग पासवान ने इसका गोल मटोल जवाब दिया.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जब बिहार के मुख्यमंत्री बनेगें तो कैसा होगा बिहार? लड़की के सवाल पर क्या दिया जवाब

TNP DESK-:   लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से जब एक लड़की ने पूछा कि --अगर आप बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे, तो क्या करेंगे? सीधा जवाब देने के बाद बजाए चिराग पासवान ने इसका गोल मटोल जवाब दिया.  कहा कि बिहार के सीएम बनने से बड़ी पदवी आपने चिराग भैया बनाकर दे दी है.  दरअसल लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना में गुरुवार को जेन -जी  युवा संवाद कर रहे थे.  वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित यूथ बोले तो--- कार्यक्रम में चिराग पासवान ने युवाओं और छात्र-छात्राओं के सवालों का खुलकर जवाब दिया।  

 बिहारी  हर क्षेत्र में आगे हैं, पर बिहार पीछे क्यों रह गया?

उन्होंने कहा कि युवा बहार पढ़े -लिखे ,व्यापार करें, मगर अनुभव लेकर वापस बिहार लौट आएं.  हम उनको तैयार करेंगे, उन्होंने युवाओं से बिहार में रहकर बिहार को आगे ले जाने की अपील की.  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहारी  हर क्षेत्र में आगे हैं, पर बिहार पीछे क्यों रह गया? यह एक बहुत बड़ा सवाल है.  चिराग पासवान ने करीब 50 मिनट तक युवाओं से संवाद किया।  चिराग पासवान ने कहा कि आप सवाल करेंगें , तो हम उसके समाधान की ओर आगे जाएंगें। 

चिराग पासवान ने कहा -मैं खुद फिल्मों में गया, पर सफल नहीं हो पाया
 
यह  तो एक शुरुआत है, यह  श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी।  एक सवाल के जवाब में चिराग पासवान ने कहा कि हम अपने हुनर को पहचान नहीं पाते हैं.   मैं खुद फिल्मों में गया, पर सफल नहीं हो पाया।  आज जिस क्षेत्र में हूं, मन  से दिन- रात मेहनत कर रहा हूं, यही आपके स्किल की पहचान है.  जिस दिन दिल की आवाज को सुनकर हम आगे बढ़ेंगे, हमें कोई पछाड़ नहीं सकता।  डिग्री के सवाल पर कहा कि हम सबों को हुनर को ताकत बनकर सिस्टम का हिस्सा बनना चाहिए। मैं चाहता हूं कि अधिक से अधिक युवा राजनीति में आए ,डिग्रियां लेकर लोग आएंगे  राजनीति को सही दिशा दे पाएंगे?