IRCTC घोटाला: दिल्ली कोर्ट में पेशी के बाद पटना पहुंचा लालू परिवार,भाजपा पर जमकर बरसे तेजस्वी   

IRCTC घोटाले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लालू परिवार की पेशी बाद अब पटना लौट आए. पटना पहुँचने के साथ ही तेजस्वी यादव आक्रामक दिखे. इस पूरे केस पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा. तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर वह झुक जाते और भाजपा से हाथ मिला लेते तो उनके सब दाग धूल गए होते.

IRCTC घोटाला: दिल्ली कोर्ट में पेशी के बाद पटना पहुंचा लालू परिवार,भाजपा पर जमकर बरसे तेजस्वी

TNPDESK: IRCTC घोटाले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लालू परिवार की पेशी बाद अब पटना लौट आए. पटना पहुँचने के साथ ही तेजस्वी यादव आक्रामक दिखे. इस पूरे केस पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा. तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर वह झुक जाते और भाजपा से हाथ मिला लेते तो उनके सब दाग धूल गए होते. लेकिन हाथ नहीं मिलाने का नतीजा है कि आज ईडी,सीबीआई समेत सभी एजेंसी लालू परिवार के पीछे लगी यही.      

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी से मिल गए होते तो आज राजा हरिश्चंद्र होते. लेकिन आज आप देख लीजिए क्या हालत है.  हम लोग नहीं मिले तो हमारे पीछे सीबीआई हमारे पीछे इनकम टैक्स हमारे पीछे केंद्रीय एजेंसी लगा दिया गया.  लेकिन हम लोग मजबूती से लगे हैं.  अपनी पूरी बातों को हम लोग कोर्ट के सामने रखा है. आगे भी रखेंगे पूरी तरीके से हम लोग कोर्ट को कॉर्पोरेट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार का पर्दाफाश हो चुका है. आने वाले दिनों में सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स का भी पर्दाफाश होगा. उन्होंने कहा कि पूरा देश सड़क पर उतर रहा है और मुख्य चुनाव आयुक्त ने जो पाप किया है.  इस पाप का अंजाम भुगतान पड़ेगा और जो लोग इसे बचाएंगे उन्हें भी इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा.  

विधान परिषद चुनाव पर जीत का दावा

राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के विधान परिषद चुनाव में आमने-सामने चुनाव लड़ने पर कहा कि आप लोग भूल चुके हैं पहले भी स्नातक और टीचर का जो विधान परिषद का चुनाव होता है.  उसमें हम लोग अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं.  पिछले बार भी हम लोग 5 सीट जीते थे इस बार भी हम लोग  जीतेंगे.