पीएम दौरा से पहले प्रशांत किशोर ने किया सम्राट चौधरी का समर्थन, नीतीश कुमार की तारीफ का बांधा पुल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरा पर आ रहे हैं और इस दौरान वह हजारों करोड़ रुपए की सौगात देंगे. पीएम दौरा को लेकर विपक्ष लगातार विपक्ष हमलावर है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरा पर आ रहे हैं और इस दौरान वह हजारों करोड़ रुपए की सौगात देंगे. पीएम दौरा को लेकर विपक्ष लगातार विपक्ष हमलावर है.
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरा पर आ रहे हैं और इस दौरान वह हजारों करोड़ रुपए की सौगात देंगे. पीएम दौरा को लेकर विपक्ष लगातार विपक्ष हमलावर है. कच्ची दरगाह - बिदुपुर पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने को लेकर हो रही राजनीति पर भी प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया. इसके साथ ही उन्होंने पीएम के दौरे को लेकर भी कई बातें कही. प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री होने के नाते उन्हें बिहार आना ही चाहिए लेकिन जब चुनाव होता तब जितनी बार आते हैं उतना बाद में नहीं आते हैं.
अकेले नीतीश कुमार की सोच है यह पुल
नीतीश सेतु नाम रखे जाने के विवाद को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि इस मामले में बयानबाजी मैं भी सुन रहा हूं. बिहार में 2015 में महागठबंधन की सरकार बनी थी और उस समय हम भी सत्ताधारी दल में थे. मुझे पता है कि इस पुल के निर्माण का काम 2014 से पहले ही शुरू हो गया था इसलिए इसके निर्माण का पूरा का पूरा श्रेय नीतीश कुमार को जाता है. उनके नाम पर पुल बने, यह उनकी सोच नहीं थी, लेकिन वह जरूर चाहते थे कि यह पुल बने. पुल के नीतीश कुमार के नाम पर नामकरण को लेकर उन्होंने कहा कि इससे अच्छा होता कि नीतीश जी के जो कार्यक्रम थे उसे सरकार अगर ईमानदारी से लागू करती, सात निश्चय के योजनाओं को लागू किया जाता तो नीतीश जी के लिए बड़ा सम्मान होता. इस पुल में भाजपा और एनडीए वाले बेकार अपनी डफली बजा रही है क्योंकि नीतीश कुमार ने जब इस पुल की आधारशिला रखी थीं उस समय नीतीश कुमार माइनरिटी की सरकार चला रहे थे. इसका पहला ठेका भी जिस समय दिया गया इस समय न राजद थी और न ही भाजपा थी.
पीएम मोदी को देना चाहिए यह जवाब
प्रशांत किशोर ने कहा प्रधानमंत्री 12 वर्षों से प्रधानमंत्री हैं और इस दौर में भी बिहार कई मामलों में पीछे छूट रहा है. प्रति व्यक्ति आय, शिक्षा, जीडीपी कंट्रीब्यूशन समेत कई मामले हैं, जिसमें बिहार पीछे छूट रहा है. बिहार में लोगों को लगता है कि बिहार ने पिछले कई वर्षों में काफी तरक्की की है तो बता देता हूं कि एक समय था जब देश के औसत प्रति व्यक्ति आय का बिहार में औसत 70 प्रतिशत था. लालू जी के 15 वर्षों के कथित जंगलराज में भी बिहार में देश के प्रति व्यक्ति आय का 40 प्रतिशत था और आज एनडीए की सरकार में 33 प्रतिशत रह गया है. पीएम को पिछड़ता बिहार कब सुधरेगा, बिहार से पलायन कब रुकेगा और बाढ़ की विभीषिका को कब मुक्ति मिलेगी बताना चाहिए.
विधान परिषद नियुक्ति विवाद पर भी बोले
प्रशांत किशोर ने विधान परिषद में नियुक्ति को लेकर कहा कि इसमें कहना क्या है. यह तो सबको पता ही है कि भ्रष्टाचार और धांधली हुई है. यह सबके सामने आ गया है तो सबको पता है लेकिन यह निश्चित है कि सरकार के नश नश में भ्रष्टाचार है.
