नवादा (NAWADA): आए दिन हम सोशल मीडिया या फिर समाचार के माध्यम से प्रेम प्रसंग की खबरें सुनने को मिलती है. जहां कभी-कभी इसका सुखद अंत होता है और गांव वाले या परिवार वाले पकड़कर दोनों की शादी मंदिर में करवा देते है लेकिन कभी-कभी मामला इतना खौफनाक हो जाता है कि घर वाले ही लड़का और लड़की के जान के दुश्मन बन जाते हैं और उन्हें मौत के घाट उतार देते है लेकिन आज हम जिस घटना के बारे में बताने जा रहे है, वह काफी परेशान करने वाली है.जहां फोन पर बात करते देख लड़की के भाई ने लड़के के साथ कुछ ऐसा कर दिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.
पढ़िये कहा का है पूरा
आपको बताएं कि यह पूरा मामला बिहार के नवादा जिला का है.जहां एक युवक का कान उसकी प्रेमिका के भाई ने काट दिया. युवक फोन पर बात कर रहा था, तभी प्रेमिका के भाई ने उसे अपनी बहन से बात करने के शक में हमला कर दिया.यह घटना बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के पारनवादा मलिक टोला में हुई.
पढ़िये पीड़ित युवक ने क्या कहा
पीड़ित युवक की पहचान कृष्ण ठाकुर के पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि अमर अपने घर से आटा लाने निकला था और बाएं कान में फोन लगाकर बात कर रहा था.तभी अचानक उसकी प्रेमिका का भाई वहां पहुंच गया. गर्लफ्रेंड के भाई ने अमर से पूछा कि वह उसकी बहन से क्यों बात कर रहा है.अमर ने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि उनकी बातचीत दो साल से बंद है. इसी बात पर गुस्सा होकर प्रेमिका के भाई ने चाकू से अमर का बायां कान काट दिया. हमलावर ने कहा, "जिस कान से तुम सुनते हो, उस कान से सुनने लायक ही तुम्हें नहीं छोड़ेंगे.
कान कटने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल
कान कटने के बाद अमर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.कटे हुए कान को एक बोतल में ठंडे पानी में रखकर अस्पताल पहुंचाया गया.अमर कुमार ने बताया कि वह और लड़की दो साल से एक-दूसरे को जानते थे और साथ पढ़ने जाते थे.हालांकि, उनकी बातचीत छह महीने पहले ही बंद हो चुकी थी और उसने लड़की का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था.अमर के अनुसार, लड़की की शादी होने वाली है.उसने कहा कि बातचीत बंद होने के बावजूद उस पर शक के आधार पर हमला किया गया और मारपीट के दौरान उसका कान काट दिया गया.थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार ने कहा कि पूरे मामला की जांच शुरू कर दी गई है.


