उसने मेरी मां को मारा... ऐश्वर्या राय से विवाद पर पहली बार खुलकर बोले तेज प्रताप यादव, बताया क्या हुआ था

उसने मेरी मां को मारा... ऐश्वर्या राय से विवाद पर पहली बार खुलकर बोले तेज प्रताप यादव, बताया क्या हुआ था

पटना(PATNA):आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव यानी तेजू भैया आए दिन चर्चा में बने रहते हैं. कभी अपने पारिवारिक विवाद को लेकर, कभी राजनीति को लेकर, तो कभी अपने कृष्ण अवतार और पूजा-भक्ति को लेकर चर्चा में रहते हैं. लोग उन्हें प्यार से तेजू भैया के नाम से बुलाते हैं, क्योंकि वह बहुत ही मस्तमौला अंदाज में जीते हैं.लेकिन वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. पत्नी से रिश्ते का विवाद, शादी कोर्ट में तलाक की अर्जी,गर्लफ्रेंड के साथ पोस्ट शेयर करना और डिलीट करना, इसके बाद बेटी होना, ये सारे वायरल फोटो और अफवाहों को लेकर तेज प्रताप यादव चर्चा में रहते हैं. लेकिन एक बार फिर वह अपने रियलिटी शो को लेकर काफी सुर्खिया बटोर रहे है. जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से खुलकर बात रखी है.

 ऐश्वर्या राय से विवाद पर पहली बार खुलकर बोले तेज प्रताप यादव

इन दिनों एक रियलिटी शो में अपनी मौजू हैं. शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, वैवाहिक विवाद और पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ रिश्तों को लेकर खुलकर बात की.तेज प्रताप यादव ने ऐश्वर्या राय द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरोप लगाना आसान है, लेकिन उन्हें साबित करने के लिए ठोस सबूत भी होने चाहिए. उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और मामले से जुड़े सभी तथ्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए जा चुके हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि एक घटना के दौरान ऐश्वर्या राय ने उनकी मां के साथ मारपीट की थी. तेज प्रताप के मुताबिक, उस समय दो से तीन विधायक भी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना देखी थी. उन्होंने कहा कि इस मामले से संबंधित वीडियो और सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद हैं और सभी साक्ष्य अदालत में जमा कर दिए गए हैं.

शादी के कुछ ही महीनों बाद रिश्तों में गंभीर मतभेद सामने आने लगे थे

तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि शादी के कुछ ही महीनों बाद रिश्तों में गंभीर मतभेद सामने आने लगे थे, जिसके बाद अलग होने का फैसला लिया गया. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पर उन्हें पूरा भरोसा है और अदालत में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई सामने आएगी.गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के बीच वैवाहिक विवाद लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है. दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए गए हैं और मामला अदालत में विचाराधीन है. ऐसे में आरोप-प्रत्यारोपों की सत्यता का अंतिम निर्णय न्यायालय के आदेश के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.