पटना में सुबह-सुबह ठांय-ठांय, अपराधियों ने गोली मारकर की छात्र की हत्या, मौके से मिला पिस्तौल

पटना में इन दिनों अपराध में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. एक बार फिर दानापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने न्यू तारा चक झपटिया मंदिर के पास बुधवार सुबह एक छात्र को गोली मार कर हत्या कर दी

पटना में सुबह-सुबह ठांय-ठांय, अपराधियों ने गोली मारकर की छात्र की हत्या, मौके से मिला पिस्तौल

पटना: पटना में इन दिनों अपराध में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. एक बार फिर दानापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने न्यू तारा चक झपटिया मंदिर के पास बुधवार सुबह एक छात्र को गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. मृतक की पहचान झपटियांजीवादी प्रमोद राय का लुटे रोशन कुमार उर्फ किट्टू के रूप में की गई. बताया जा रहा है कि मृतक से गणेशदत्त मेमोरियल कॉलेज का छात्र था. पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और तीन गोलियां भी बरामद की है.

बताया जा रहा है कि युवक को गोली मारने के बाद बदमाश पैदल ही मौके से भाग निकले वहीं मृतक को परिजन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक के चाचा सुबोध कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे रोशन अपने भाई बिट्टू से बाइक की चाबी लेकर घर से निकला था. घर से थोड़ी दूरी पर ही बदमाशों ने उसे गोली मार दी. गोली लगने के बाद वह गंभीर हालत में जमीन पर गिर पड़ा.

सुबोध कुमार के अनुसार, एक युवक ने सूचना दी कि रोशन को गोली मार दी गयी है और बदमाश पैदल भाग गये हैं. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. वहां रोशन खून से लथपथ पड़ा था. उसे आनन-फानन में सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाद में परिजन शव को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल बरामद की है. पिस्तौल में फंसी तीन गोलियां भी निकाली गयीं. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों का बयान लिया जा रहा है. बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल हत्या के कारणों और वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान को लेकर जांच जारी है.